फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girls beat boys again

Shahjahanpur News: लड़कों को पछाड़कर लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Sun, 21 Apr 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 21 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Girls beat boys again

विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में इस बार भी लड़कों से आगे लड़कियां रहीं। हाईस्कूल में 80.91 छात्र और 92.07 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। इंटमीडिएट में 77.05 प्रतिशत लड़कों और 88.95 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी।
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 79 हजार 391 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 74,278 ने ही परीक्षा दी। इनमें कुल 62,300 छात्र-छात्राएं ही परीक्षा पास कर सके। संपूर्ण परीक्षा परिणाम ही नहीं टॉपरों की सूची में भी छात्राओं की संख्या अधिक रही। हाईस्कूल के टॉपरों की जिले की सूची में शामिल छात्राओं में संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शगुन सिंह दूसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया यादव, एलएच राम इंटर कॉलेज खुदागंज की गार्गी चौहान, एसडीएमसी गर्ल्स इंटर कॉलेज हमजापुर निगोही की अंशिका शर्मा, सर्वोदय विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल निगोही की शैफाली अली, एसडीएमसी गर्ल्स इंटर कॉलेज हमजापुर निगोही की स्नेहा चौहान ने टॉप टेन में जगह बनाई। राजेश्वरी देवी बाबूराम इंटर कॉलेज जैतीपुर की ज्योत्सना मिश्रा, सर्वोदय विद्यावती हायर सेकेंडरी स्कूल निगोही से रूपांशी वर्मा, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज से आध्या पांडे, सरला देवी एसबी इंटर कॉलेज तिलहर की आराध्या, एआरएमएसवीएस इंटर कॉलेज जलालाबाद की दृष्टि गुप्ता, सर्वोदय विद्यावती हायर सेकेंडरी स्कूल निगोही की आयशा पटेल, एबीवी इंटर कॉलेज, मीरानपुर कटरा की प्रतिभा गंगवार, जीआईसी संगेड़ी कलान की नंदिनी ने भी टॉपर सूची में स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर के टॉपरों की सूची में सर्व हितैषी इंटर काॅलेज, निगोही की छात्रा अनामिका वर्मा ने टॉप किया है। एआरएमएसवीएम इंटर कॉलेज जलालाबाद से समीक्षा सिंह, एआरएमएसवीएम इंटर कॉलेज, जलालाबाद की अनुष्का गुप्ता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुवायां से सुरभि पांडे, डॉ. एसपीबीवीएम कन्या इंटर कॉलेज से उमरा नकीब, सरला देवी एसबी इंटर कॉलेज तिलहर से कनक यादव, पीआर दयाल इंटर कॉलेज चिलौआ से अनुभि गुप्ता ने टॉप टेन में स्थान हासिल किया। एसवी इंटर कॉलेज अल्हागंज की सुरभि कश्यप, पीआर दयाल इंटर कॉलेज चिलौआ से रोली देवी भी टॉप टेन में शामिल हैं। जबकि टॉप टेन की सूची में छात्रों की बात करें तो इंटरमीडिएट के नौ और हाईस्कूल के 15 छात्र शामिल हैं। हाईस्कूल में 14 छात्राएं टॉप टेन में शामिल हैं जबकि इंटर में नौ छात्राओं ने जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed