फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girlfriend called him... then made her brother attack Karan first

Shahjahanpur News: प्रेमिका ने फोन कर बुलाया... फिर भाई से कराया करन पर पहला वार

Mon, 01 Sep 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend called him... then made her brother attack Karan first
पलिया पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस
पलियाकलां (खीरी)। फरसहिया गांव निवासी दौलतराम के 24 वर्षीय पुत्र करन की हत्या का खुलासा हो गया। प्रेमिका और उसके घरवालों ने ही उसको मौत के घाट उतारा था। प्रेमिका ने करन को फोन कर बुलाया और फिर बड़े भाई दीपेंद्र कुमार गोलू से पहला वार कराया था। इसके बाद युवती और अन्य दो लोगों ने भी बुरी तरह करन को पीटा था।
विज्ञापन

यह बात पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग से कोई भी पक्ष खुश नहीं था। पुलिस ने आरोपी भाई व बहन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट समेत मृतक का आधार कार्ड व जूते भी बरामद किए हैं। करन का संदिग्ध हालात में मेलाघाट मार्ग पर सड़क किनारे शव मिला था। मृतक की मां सोमवती ने हत्या का आरोप लगाते हुए नौ लोगों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी थी। उन पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी व उनकी टीम ने मामले में करन की प्रेमिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने हत्या की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में शामिल युवती के पिता रामखिलावन, दीपेंद्र कुमार उर्फ गोलू, सोनू, अंजली आदि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, मृतक के एक जोड़ी जूते, मृतक का आधार कार्ड व सौ रुपये भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने इस तरह से करन की पिटाई की थी कि उसकी पसलियां टूट गईं थीं। सिर की हड्डियां और सीने पर भी गंभीर चोट के निशान थे।
हत्या करने के बाद आरोपी उसे मोटर साइकिल से लेकर खेत में छोड़कर भाग गए। उसका फोन एक तालाब में फेंक दिया, जिसे पुलिस बरामद नहीं कर सकी। पुलिस के मुताबिक, घटना के खुलासे को लेकर सीडीआर ने अहम भूमिका निभाई। सभी आरोपियों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed