फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl killed in a road accident , husband injured

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

Wed, 23 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 23 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
बाइक से मंगलवार दोपहर 11.30 बजे बंथरा जा रहे दंपति को किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी मटरूलाल अपनी 24 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के साथ बाइक से गांव बंथरा जा रहे थे। इसी बीच हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस दुर्घटना में अनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मटरू लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अनीता देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है जबकि मटरू को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 
विज्ञापन


साइकिल सवार दंपति को कार ने रौंदा 
मिर्जापुर। फर्रुखाबाद रोड पर गांव दोषपुर नागर की पुलिया के समीप साइकिल पर बाजार से घर लौटे रहे दंपति को एक कार ने रौंद दिया। इसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव बड़ागांव परतापुर निवासी रामविलास सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे पत्नी रामसुखी के साथ साइकिल पर गांव गूजरपुर की बाजार से खरीददारी करके अपने घर लौट रहे थे। फर्रुखाबाद रोड पर गांव दोषपुर नागर की पुलिया पर सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे रामविलास व उसकी पत्नी गंभीर रूप सेे घायल होे गऐ। घायल दंपत्ति कोे जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक फर्रुखाबाद की ओर दौड़ा ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed