फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girl home burn due to eve teasing

युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो घर में आग लगाई

Mon, 03 Feb 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
girl home burn due to eve teasing
बंडा। छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक रिश्तेदार ने महिला के छप्पर में आग लगा दी, जिससे उसका काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

बंडा के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपनी 20 वर्षीय पुत्री के साथ घर पर रहती है। 12 फरवरी को पुत्री की शादी है। जनपद लखीमपुर की बरबर पुलिस चौकी के गांव बिलहरा निवासी रिश्तेदार युवक का उसके घर पर आना जाना था। 30 जनवरी को रिश्तेदार अपने साथी खुटार के गांव हरनहाई के युवक के साथ उसके घर आया। रात में रिश्तेदार युवक उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री ने विरोध किया तो रिश्तेदार युवक के साथी ने पुत्री पर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी, लेकिन पुत्री ने शोर मचा दिया। इस पर दोनों आरोपियों ने घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लगा दी और भाग निकले। आग से दो चारपाई, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान जल गया। युवक के परिवार के लोग पंच फैसले की बात करते रहे, जिस कारण तहरीर देने में देरी हुई। जानकारी पाकर पुलिस के साथ लेखपाल ने भी मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed