फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GF uproar, indefinitely A student to be suspended

जीएफ में हंगामा, अनिश्चितकाल  के लिए एक छात्र किया निलंबित

Mon, 03 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Mon, 03 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
GF uproar, indefinitely A student to be suspended
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
- छात्रों ने कॉलेज गेट पर ताला जड़ा, प्रभारी प्राचार्य का पुतला फूंका
विज्ञापन

- प्राचार्य ने निलंबित छात्र के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, मौके पर पहुंचे एबीवीपी के सदस्य
- प्राक्टोरियल बोर्ड और एबीवीपी सदस्यों में नोकझोंक, पुलिस के हस्तक्षेप पर हंगामा शांत हुआ

 जीएफ कॉलेज परिसर में सोमवार दोपहर प्राक्टोरियल बोर्ड सदस्यों और छात्रों के एक गुट के बीच शुरू हुई तीखी नोकझोंक ने अचानक हंगामे का रूप ले लिया। हंगामे पर उतारू छात्रों के समर्थन में एबीवीपी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तो माहौल काफी तनातनी वाला बना। हंगामा काट रहे छात्रों ने कॉलेज के मेन गेट पर ताला लगा दिया और प्रभारी प्राचार्य का पुतला फूंक दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर बाजार थाने की पुलिस ने स्थिति को संभाला। बाद में प्रभारी प्राचार्य डॉ. जमील अख्तर ने प्राक्टोरियल बोर्ड की संस्तुति पर बिना आईडी और कापी-किताब के घुसे एमएससी (वनस्पति विज्ञान) प्रथम वर्ष के छात्र रफीउल हसन पर बाहरी छात्रों को लाकर कॉलेज में हंगामा करने के आरोप में अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया। साथ इस छात्र के खिलाफ थाने में तहरीर देने के साथ ही एसपी और अन्य अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया।

एबीवीपी के रवि शर्मा, अक्षयदीप अवस्थी, शेखर पांडेय, मोहसिन खान, सिकंदर अली, शुभम पांडेय आदि ने रफीउल के साथ कहासुनी होने की सूचना पर कॉलेज परिसर पहुंचे और उनकी प्राक्टोरियल बोर्ड से तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सदर बाजार थाना के इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर हंगामा काट रहे छात्रों को शांत कराया और उनकी मांगों पर कॉलेज प्रबंधन से विचार करने का आश्वासन दिया। छात्रों ने आईडी के नाम पर परेशान ना किए जाने की मांग की। दूसरी ओर प्रभारी प्राचार्य डॉ. जमील अख्तर ने घटनाक्रम के बारे में बताया कि सोमवार को दिन के समय बिना आईडी व कापी किताब के ही छात्र रफीउल हसन को प्राक्टोरियल बोर्ड सदस्यों ने रोका तो वह अभद्रता पर उतारू हो गया। उसने गाली गलौज की। प्राक्टोरियल बोर्ड ने उसे कॉलेज से बाहर जाने को कहा तो वह करीब 80 की संख्या में बाहरी लड़कों को लेकर लौटा और कॉलेज में हंगामा काटने लगा। वह और उसके बाहरी साथी प्राक्टोरियल बोर्ड सदस्यों को चकमा देकर तीन - चार कक्षाओं में घुस गए और पढ़ रहे विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर निकलने को कहा। तुरंत प्राक्टोरियल बोर्ड सदस्यों ने बाहरी लड़कों को परिसर से बाहर खदेड़ा तो हंगामा करते हुए बाहरी लड़कों ने गेट पर गाली गलौज की एवं पुतला फूंका। मुख्य आरोपी छात्र के अभिभावक को भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा उनके बेटे के खिलाफ लिए गए फैसले से अवगत करा दिया गया है। उन्हें रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेज दिया गया है। निलंबन के कार्यवाही की सूचना कॉलेज नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed