{"_id":"57f3fbe24f1c1b8d32270b6f","slug":"gf-college-won-the-title-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएफ कॉलेज ने फिर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएफ कॉलेज ने फिर जीता खिताब
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज ने फिर जीता खिताब
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के खुसरो कॉलेज में आयोजित एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंर्तमहाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का खिताब लगातार दूसरे साल जीएफ कॉलेज की टीम ने अपने नाम कर लिया। टीम के महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद समेत अन्य प्राध्यापकों ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया। विजेता टीम हरियाणा के हिसार में 13 अक्तूबर से होने वाली जोनल शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी।
टीम मैनेजर डॉ. मोहम्मद आसिफ के नेतृत्व में अमितेश कुमार, आशीष शर्मा, जीशान अहमद, सोनू राठौर और प्रणय गौरव की टीम ने शानदार प्रदर्शन से दुबारा महाविद्यालय को विजेता का खिताब दिलाया। खिलाड़ियों ने बताया कि प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय केंपस, बरेली कालेज, बदायूं के एनएसएमएन दास कॉलेज, रामपुर के रजा कालेज व गवर्नमेंट कालेज और चंदौग्सी के एसएम कालेज की टीमों के साथ कड़ी स्पर्धा करनी पड़ी।
प्राचार्य प्रोफेसर अहमद ने महाविद्यालय को विजेता का खिताब दिलाने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि लगन, अभ्यास और एकाग्रता अपनाने से भविष्य में भी सफलता मिलेगी। क्रीड़ा सचिव डॉ. फैय्याज अहमद ने विजेता टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पूरे मन से किया गया प्रयास कामयाबी के रास्ते पर ले जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि अमितेश कुमार और आशीष का चयन शतरंज की विश्वविद्यालय टीम में किया गया है।
विज्ञापन
प्राचार्य के अनुसार अमितेश को विश्वविद्यालय टीम का कप्तान बनाया गया है। यह टीम हिसार के जमेशर विश्वविद्यालय में होने वाली जोनल शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी। विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने वालों में डॉ. मो. तारिक, सैयद अनीस अहमद, डॉ. मोहसिन हसन खां, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. रहबर अली, डॉ. सईद अख्तर, डॉ. मो. शोएब, डॉ. दरख्शां बी, डॉ. अब्दुल मोहेमन आदि शामिल रहे।