{"_id":"da9b83b723dd6e0d455738c316b6a5e1","slug":"gf-college-camp-32-units-were-donated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएफ कॉलेज कैंप में 32 यूनिट हुआ रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएफ कॉलेज कैंप में 32 यूनिट हुआ रक्तदान
शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Jan 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब पर्ल के तत्वावधान में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स आदि छात्र-छात्राओं ने कुल 32 यूनिट रक्तदान कर पुण्य कमाया।
जीएफ कॉलेज में लगे कैंप का शुभारंभ प्राचार्च डॉ. अकील अहमद और लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि यह जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन प्रदान करता है। रक्तदान से व्यक्ति की सोच बदलती है और इससे समाज के लिए कुछ करने की भावना पैदा होती है। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चोपड़ा ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। कैंप में जो विद्यार्थी रक्तदान कर रहे है, वह अन्य युवाओं की सोच बदलने में जरूर सहायक सिद्ध होंगे। क्लब अध्यक्ष डॉ. बावा सिंह ने ब्लड डोनेशन के महत्व को समझाया।
इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवियों और एनसीसी कैडेट्स के साथ डॉ. शबाना साजिद, डॉ. अरशद अली, डॉ. नीलम टंडन, विजय अग्रवाल आदि शिक्षकों ने रक्तदान किया। कैंप में मेेजर डॉ. एनयू खान, डॉ. सुहेल नकवी, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. कहकशां, डॉ. वीपी सिंह, अरविंद कुमार, डॉ. अजहर सज्जाद, डॉ. अनवर मसूद, डॉ. इशरत अल्ताफ, जगजीत सिंह माटा, डॉ. रजत अग्रवाल, रीना अग्रवाल, डॉ. फैयाज अहमद, भारत गुप्ता, राजीव खन्ना, मनीष गुप्ता आदि के अलावा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सबाहत हुसैन और उनकी टीम का योगदान रहा।