{"_id":"6a777d9195815b2b60095ae8","slug":"gca-red-team-won-by-one-run-thanks-to-mayanks-tight-bowling-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-181226-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मयंक की कसी गेंदबाजी से एक रन से जीती जीसीए रेड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मयंक की कसी गेंदबाजी से एक रन से जीती जीसीए रेड की टीम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के पास स्थित मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रोमांचक मुकाबले में जीसीए रेड ने जीसीए शाह क्लब ब्लू की टीम को महज एक रन से हरा दिया। जीसीए रेड की ओर से मयंक कुमार ने चार ओवर में सिर्फ 11 रन देकर तीन विकेट झटके।
जीसीए रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 166 रन बनाए। राजनीश ने 26 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली, जबकि आर्यन सिंह ने 18 और आयुष पाल ने 18 रन बनाए। जवाब में शाह क्लब ब्लू की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी।
मयंक शर्मा ने 49 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। रामू ने 35 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाकर 51 रन की पारी खेली। दोनों की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद टीम जीत से एक रन दूर रह गई। आयुष वर्मा ने दो विकेट लिए। आखिरी ओवरों में गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी से जीसीए रेड ने रोमांचक जीत दर्ज की। संवाद