फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gayatri Mahayagya Commences with a Kalash Yatra

Shahjahanpur News: कलशयात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

Tue, 02 Jun 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Mahayagya Commences with a Kalash Yatra
बड़ागांव में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
पुवायां। गांव बड़ागांव के कनेरी बाबा स्थान से निकाली गई कलशयात्रा के साथ ही गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

गायत्री प्रज्ञा मंडल की ओर से आयोजित महायज्ञ में सोमवार को कलशयात्रा कनेरी बाबा से चलकर बड़ागांव का भ्रमण करते हुए तुलाराम बाबा स्थान पहुंची। यहां कलश पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर यज्ञस्थल पहुंचे। इसके बाद भूमि पूजन किया गया।
यज्ञ कार्यक्रम में दो और तीन जून को सुबह आठ बजे से यज्ञ, शाम छह बजे से प्रज्ञा पुराण कथा, चार जून को सुबह आठ बजे से दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, मुंडन आदि होंगे। पांच जून को पूर्णाहुति और कन्या भोज, भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

आयाेजकों ने बताया कि यज्ञस्थल पर हवन सामग्री निशुल्क उपलब्ध रहेगी और मुंडन, यज्ञोपवीत आदि संस्कार भी निशुल्क कराए जाएंगे। कलशयात्रा में श्यामलाल, रमेशचंद्र सक्सेना, अचल शर्मा, रामावतार भारद्वाज, दीपक सक्सेना, ज्योति शर्मा, रामनिवास, सुशीला देवी, नीतू गुप्ता, मालती शुक्ला, माया देवी भारद्वाज साहित तमाम लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
श्रीमद्भागवत कथा आरंभ होने से पहले निकाली गई कलशयात्रा



शाहजहांपुर। ददरौल क्षेत्र के गांव नौगांव खुलौली में श्रीमद्भागवत कथा आरंभ होने से पूर्व सोमवार को ग्रामीणों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ कलशयात्रा निकाली।



कलशयात्रा में यजमान अनुपम मिश्रा भागवत पुराण और उनकी पत्नी पूजा मिश्रा अन्य महिलाओं के साथ कलश में जल भरकर यात्रा में शामिल हुईं। कलशयात्रा गांव के विभिन्न मंदिरों से होकर कथा स्थल पर पहुंची। वहां व्यास पीठ के पास कलश स्थापित किए गए। बाद में आचार्य आशीष बाजपेयी ने पूजन कराकर व्यास पीठ के पास रखे गए कलश अभिमंत्रित किए। कलश यात्रा में संदीप पांडेय, संतोष मिश्रा, राम प्रकाश तिवारी,आरती देवी आदि श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
-----------
मंदिर में ज्वाला देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

कांट। मितेपुर के मंदिर में सोमवार को माता ज्वाला देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। बाद में भंडारा आयोजित किया गया।
इससे पूर्व, कार्यक्रम के संयोजक मजनू चौधरी ने हवन-पूजन कर आहुति दी। बाद में मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान आरंभ हुआ। मंदिर में माता रानी की मूर्ति प्रतिष्ठित होने के बाद भंडारा आयोजित किया गया। इसमें सर्वप्रथम माता रानी को भंडारे का भोग लगाया गया। तत्पश्चात तमाम ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में वीरपाल कुशवाहा, प्रतिपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, मुरारी, श्याम पाल, अरविंद आदि का सहयोग रहा। संवाद
------------------
श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर हुआ हवन-पूजन और भंडारा



कुर्रियाकलां। गांव में माता फूलमती देवी मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम होने पर सोमवार को वहां हवन-पूजन के बाद आयोजकों ने भंडारा कराया। कथाव्यास पंडित गणेश्वर प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। परीक्षित बने यजमान साधु सिंह ने परिवार सहित हवन में पूर्ण आहुति दी। हवन के बाद भंडारा हुआ। सर्वप्रथम माता फूलमती को भंडारा का भोग लगाया गया। कन्याओं को भोजन कराकर और उन्हें दान-दक्षिणा देने के बाद भंडारा में तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में पुष्पेंद्र सिंह चौहान, संतोष श्रीवास्तव, मुन्नू सिंह, अनूप मिश्र, सुमित आदि का सहयोग रहा। संवाद
-----------------------
शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ



तिलहर। मोहल्ला दातागंज में बने शिव मंदिर में सोमवार को अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुनील कुमार गुप्ता की ओर से कराया गया, जबकि वैदिक विधि-विधान से पाठ का शुभारंभ पं. मुरलीराम ने कराया। आयोजकों ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का समापन मंगलवार को शाम छह बजे होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद




--



कंस के अत्याचार और उससे पीड़ित प्रजा का किया मंचन



तिलहर। नगर पालिका के मैदान पर श्री राधा रानी सेवा समिति की ओर से सात दिवसीय महा रासलीला महोत्सव का सोमवार की रात श्रद्धा और उल्लास के माहौल में शुभारंभ हुआ। पहले दिन वृंदावन धाम से आई श्री श्याम लीला संस्था के रास आचार्य स्वामी लेखराज शर्मा और ओम प्रकाश शर्मा की टीम के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की पृष्ठभूमि से जुड़े कई प्रसंगों सहित कंस के अत्याचारों और उससे परेशान प्रजा की व्यथा का मंचन किया। आयोजन समिति के सदस्य सुमित गुप्ता, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, पंकज गुप्ता, तुषार रस्तोगी, राजा रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद

बड़ागांव में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक

बड़ागांव में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed