{"_id":"98a38c44c390dc9776a3cf404263f2ce","slug":"gas-subssity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक नीरज ने देशहित में ठुकराई गैस सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक नीरज ने देशहित में ठुकराई गैस सब्सिडी
शाहजहांपुर
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा विधायक और विधानसभा में विधायन समिति के सदस्य नीरज कुशवाहा मौर्य ने देशहित में रसोई गैस सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी ठुकराकर अन्य ‘माननीयों’ सहित समाज के धन संपन्न वर्ग के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने एलपीजी के डीलर को इसी आशय का पत्र भेजकर अपने फैसले से अवगत कराया है। साथ ही समाज के आर्थिक रूप से सक्षम अन्य लोगों से भी इसी तरह की अपेक्षा की है।
उन्होेंने बताया कि एलपीजी डीलर से अपने कनेक्शन पर फरवरी और मार्च के सिलेंडर सब्सिडी सहित पूरी धनराशि चुकाकर प्राप्त किए हैं। साथ ही गैस एजेंसी डीलर को भविष्य में भी गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर जारी करने का लिखित अनुरोध किया है। विधायक केअनुसार आर्थिक दृष्टि से समाज के तमाम साधन-सम्पन्न लोग भी सिलेंडरों पर सब्सिडी ले रहे हैं। इस तबके के लोग ऐसा करके एक तरह से गरीबों के हक पर डाका डालने के साथ देश पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं।
विधायक मौर्य ने नागरिकों से अपील कि जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर नहीं हैं और जिनका मामूली सब्सिडी धनराशि न लेने से कोई अहित नहीं होने वाला, ऐसे लोग स्वेच्छा से सब्सिडी न लेने की घोषणा कर देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं। यदि वास्तव में ऐसा हुआ तो अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और उन्हें अपनी पहल सार्थक प्रतीत होगी।