{"_id":"632225898d40d635965937cb","slug":"garbage-collection-will-also-be-done-from-commercial-establishments-user-charge-will-be-charged-shahjahanpur-news-bly4976006128","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी होगा कूड़ा कलेक्शन, वसूला जाएगा यूजर चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी होगा कूड़ा कलेक्शन, वसूला जाएगा यूजर चार्ज
सार
अभी तक घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर एक ही दर से चार्ज लिया जा रहा था।इन स्थानों से निकलने वाला कूड़ा डलावघरों पर डंप किया जाता है।
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर। अभी तक घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर एक ही दर से चार्ज लिया जा रहा था। अब व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अलग से ज्यादा यूजर चार्ज देना होगा। नगर निगम ने ट्रिपल एम इंडिया कंपनी से इसका अनुबंध किया है। कंपनी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे कर रही है।
सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 60 वार्ड हैं जिनकी आबादी साढ़े तीन लाख से अधिक है। इस आबादी के बीच करीब 80 हजार मकान हैं। इन मकानों और गोदाम, व्यावसायिक भवनों व मैरिज लॉन के साथ सरकारी कार्यालयों से प्रतिदिन 144 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इन स्थानों से निकलने वाला कूड़ा डलावघरों पर डंप किया जाता है। यहां से नगर निगम के सफाई कर्मचारी वाहनों में कूड़ा भरकर ककरा स्थित एमआरएफ सेंटर पर ले जाते है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान शुरू होने से शहर की सड़कों पर पड़ने वाले कूड़े से निजात मिलेगी। वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर निगम को कूड़ा निस्तारण के मामले में बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है।
अलग-अलग होंगी दरें
डोर टू डोर अभियान के तहत कूड़ा उठान के लिए कॉमर्शियल, घरों और अन्य प्रतिष्ठानों के लिए दरों को अलग-अलग रखा गया है। सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक हरिवंश ने बताया कि एक घर से कूड़ा उठान के लिए प्रतिमाह 63 रुपया यूजर चार्ज लिया जाएगा। कॉमर्शियल भवनों (दुकान, मॉल) से 203 रुपये तथा बल्कि जेनरेटर (अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट) आदि से 1980 रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज वसूला जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी को वाहन उपलब्ध कराएगा निगम
कूड़ा उठान के लिए नगर निगम द्वारा कंपनी को वाहन व कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे। वाहनों के रखरखाव के साथ डीजल का खर्चा कंपनी को देना होगा। कंपनी के कर्मचारी सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करेंगे। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम के पास 100 हाथ रिक्शा, 50 ई-रिक्शा व 27 मैजिक वाहन उपलब्ध हैं। फिलहाल नगर के 60 वार्डों में से कुछ में एनजीओ घर-घर कूड़ा उठान करने के साथ यूजर चार्ज वसूल रहे हैं।
अगस्त से कुछ जगह शुरू हो चुका काम
ट्रिपल एम इंडिया कंपनी द्वारा अभियान के तहत प्रथम चरण में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे किया जा रहा है। अब तक कटियाटोला, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंद गंज, टाउनहाल रोड, एसपी कॉलेज रोड, लाल इमली चौराहा के प्रतिष्ठानों का सर्वे हो चुका है। इनमें होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, शोरूम व दुकानें शामिल हैं। इनकी संख्या 1200 के करीब है। इसके साथ ही कुछ स्थानों से कूड़ा उठान का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। धीरे-धीरे शहर के सभी वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हो जाएगा।
खिरनीबाग में चल रहा पायलट प्रोजेक्ट
घरों व प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठान के साथ ही यूजर चार्ज लिए जाने की पहले कई बार योजनाएं बनीं। यही नहीं भवनों व प्रतिष्ठानों से कूड़ा कलेक्ट करने का शुल्क भी जारी किया गया। इसके बाद घरों से कूड़ा उठान शुरू हुआ और यूजर चार्ज भी लिया जा रहा है। अब निगम प्रत्येक घर व व्यावसायिक भवनों को यूजर चार्ज के दायरे में लाने की कोशिश में है। वर्तमान में मोहल्ला खिरनीबाग में पायलट प्रोजेक्ट के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। उसी तरह पूरे शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। वर्तमान में घर और प्रतिष्ठान से 50 रुपये प्रति माह कूड़ा कलेक्शन का चार्ज लिया जा रहा है।
नगर निगम क्षेत्र में करीब 80 हजार भवन हैं, जिसमें करीब पांच हजार व्यावसायिक की श्रेणी में हैं। नगर निगम शहर के सभी घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व सरकारी कार्यालयों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करेगा। सभी से चार्ज वसूलेगा। इसके लिए ट्रिपल इंडिया कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। कंपनी द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे किया जा रहा है। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त