{"_id":"73057f426e0fe4603ab2ac8831baf266","slug":"ganna-kisan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने के लिए गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने के लिए गरजे किसान
शाहजहांपुर
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावलखेड़ा ब्लाक के गांव डींगरपुर बी में बने गन्ना क्रय केंद्र को बिरला ग्रुप की रोजा चीनी मिल से हटाकर हरदोई जिले की लोनी स्थित डीएससीएल चीनी मिल में अटैच करवाने की मांग क्षेत्र के गन्ना किसानों ने की। इस वजह से बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विकास भवन स्थित जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय का घेराव कर वहां करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया।
किसानों ने बताया कि इससे पहले वह राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के यहां भी गए थे, जहां से कोई राहत न मिलने पर उन लोगों ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। कहा कि उन लोगों के गांवों का गन्ना लोनी चीनी मिल के क्रय केंद्र पर पहले भी तौला जाता रहा। अब उनके सेंटर को रोजा चीनी मिल से जोड़ दिया है, जहां उन लोगों को पेंमेंट से लेकर अन्य कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की मांग की थी कि उनका सेंटर लोनी चीनी मिल में ही जोड़ दिया जाए।
प्रदर्शन करने वालों में डींगुरपुर बी के ग्राम प्रधान रक्षपाल सिंह के साथ ही रजबपुर, रावतपुर, बिशापकला, अंधरापुर, बिशाप खुर्द आदि गावों के वेदप्रकाश, रामसनेही, सुनील सिंह, ओमप्रकाश, गिरधर सिंह, धर्मेंद्र, धीरेंद्र आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल ने बताया कि प्रदेश शासन के गन्ना एवं चीनी उद्योग के विशेष सचिव के आदेश पर रोजा चीनी मिल में सेंटर जोड़ा गया है। इसमें वह कुछ नहीं कर सकते हैं। इसके लिए शासन स्तर से ही कार्रवाई हो सकती है।