फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gangsters engaged in obscenity with girl students

Shahjahanpur News: छात्राओं के साथ अश्लीलता करने वालोंं पर लगे गैंगस्टर

Tue, 16 May 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 16 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gangsters engaged in obscenity with girl students
कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।संवाद
शाहजहांपुर। श्री हनुमान आराधना सेवा समिति ने तिलहर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकतों की घटना की कड़ी निंदा की। आरोपी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापिका और कंप्यूटर अनुदेशक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की। समिति संयोजक गोविंद मिश्र, विहिप जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि तिलहर क्षेत्र के एक सरकारी जूनियर हाईस्कूल में कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली अक्सर बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। स्कूल स्टाफ भी उसका सहयोग करता था। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। शिक्षिका को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस दौरान राजेंद्र कनौजिया, रामलखन, अंकित वर्मा, ऋतिक, आशीष, बंटी, बॉबी, चंदन, केतन, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed