फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ganga mela

ढाईघाट मेला आज से, सभी तैयारियां पूरी

Tue, 05 Nov 2019 08:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
ganga mela
शाहजहांपुर। बुधवार से शुरू होने वाले प्रख्यात कार्तिक मेला ढाई घाट की तैयारियां जिला पंचायत ने पूरी कर ली हैं। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनपदवासियों को आमंत्रित करते हुए अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में गंगा स्नान कर पुण्यलाभ कमाएं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि छह नवंबर से शुरू होने वाले मेेला ढाई घाट मार्ग निर्माण समेत लगभग सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मेला की व्यवस्था के संबंध में अधिशासी अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं, मुख्य चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, खाद्य विभाग, नगर आयुक्त आदि को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के लिए और मेला स्थल पर कैंप करने के लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गंगा स्नान और मेला का आनंद लेने के लिए ढाई घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनसामान्य के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को कैंप करने की सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं। आवासीय व्यवस्था और रोज की आम जरूरतों की पूर्ति के लिए दुकानदारों का पहुंचना शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed