{"_id":"6914c84563a3cf916300516a","slug":"ganga-expressway-construction-work-expected-to-be-completed-by-november-end-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-157528-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे: नवंबर अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे: नवंबर अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद
Wed, 12 Nov 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे। संवाद
शाहजहांपुर/जलालाबाद। जिले में बदायूं की सीमा से शुरू होकर हरदोई के बिलग्राम तक गंगा एक्सप्रेसवे का करीब 150 किमी लंबा हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। प्रकाश व्यवस्था से लेकर एक्सप्रेसवे की फिनिशिंग से जुड़े अन्य कार्य अंतिम चरण में हैं। करीब 95 फीसदी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शेष कार्य नवंबर के अंत तक पूरे हो जाने की उम्मीद जिम्मेदारों की ओर से जताई जा रही है। हालांकि, अभी कलक्टरगंज गांव के पास एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए इंटरचेंज बनाने का काम पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कंपनी यह कार्य भी नवंबर के अंत तक पूरा कर लेने का दावा कर रही है।
मई में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष राजस्थान की निर्माण कंपनी एचजी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने नवंबर तक सभी कार्य पूरे करा देने का वादा किया था।
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद से कार्य की गति को तेज करते हुए कंपनी ने एक्सप्रेसवे के निर्माण सहित उससे जुड़े अन्य तरह के कार्य लगभग पूरे कर लिए हैं। कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अमन तिवारी ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर संकेतक, बिजली व्यवस्था, बोर्ड लगाने आदि का काम भी इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इंटरचेंज के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और उसे भी इस माह के अंत तक पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाले छह लेन के एक्सप्रेसवे पर बनाई गई हवाई पट्टी समेत अन्य कराए गए कार्यों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री आए थे।
विज्ञापन
-- -
हवाई पट्टी के पास ही हेलिपैड प्रस्तावित
गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव पीरू के पास बनी हवाई पट्टी के पास ही गांव खूंटा नगला में हेलिपैड बनना प्रस्तावित है। इसके लिए इस साल जुलाई में जमीन चिह्नित की गई थी। प्रस्तावित हेलिपैड तीन सौ वर्ग मीटर में बनेगा। इसमें खूंटा नगला के अलावा नगला व खंडहर गांव के करीब 80 किसानों की 2.2500 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित किया गया है। इसमें 0.0100 हेक्टेयर जमीन ग्राम समाज की व 2.2400 हेक्टेयर किसानों की निजी जमीन शामिल है। किसानों की जमीन का एक करोड़ 70 लाख 24 हजार रुपये मुआवजा दिया जाना है। निर्माण कंपनी एचजी इंफ्रा प्रा.लि. के प्रशासनिक अधिकारी अमन तिवारी ने बताया कि हेलिपैड के लिए प्रस्तावित जमीन का अनुमोदन लेने के लिए प्रशासन की ओर से फाइल कमिश्नर, बरेली को भेजी गई थी। अनुमोदन से पहले कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का मौके पर निरीक्षण भी किया था। जमीन उपलब्ध होते ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
-- -- -- --
92 किलोमीटर का होगा लिंक एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़े जाने की प्रस्तावित योजना पर भी तेज गति से काम चल रहा है। जलालाबाद में एक्सप्रेसवे से जुड़ा पूरा काम देख रहे लेखपाल संदीप ने बताया कि 92 किलोमीटर की लंबाई वाला लिंक एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा जो इटावा के कुदौल गांव से शुरू होकर हरदोई जनपद के कौशिया तक प्रस्तावित है। इस जनपद में यह एक्सप्रेसवे अल्हागंज क्षेत्र के हरदोई सीमा के निकट के गांव रघुनाथपुर, रमापुर बझेड़ा व रावतपुर से होकर गुजरेगा। इसके लिए 36 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जानी है। बताया कि जमीन को चिह्नित कर कुछ समय पहले इसे अनुमोदन के लिए कमिश्नर के यहां भेजा जा चुका है। कमिश्नर के बाद यह प्रस्ताव यूपीडा अनुमोदन के लिए जाएगा। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद भू-स्वामियों से बैनामा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-- -- -- -- -- --
कंपनी के उच्च अधिकारी करेंगे दौरा
गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के कंपनी की ओर से किए जा रहे दावे के बीच गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी का 14 नवंबर को यहां पहुंचकर एक्सप्रेसवे का स्थलीय जायजा लेने की उम्मीद है। इसको लेकर निर्माण कंपनी ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्माण कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम दौर में होने के कारण 14 नवंबर को यूपीडा सहित जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ जीत अडानी यहां आकर एक्सप्रेस वे का मुआयना करेंगे। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबाई वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण का ठेका अडानी ग्रुप के पास है।
-- -- -- -- -- --
जनपद की सीमा में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। नवंबर के अंत तक सभी काम पूरा हो जाएगा। अन्य जनपदों में काम पूरा होने के बाद ही गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन शुरू हो पाएगा।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन