{"_id":"681e5fbcfabd19257c09797e","slug":"full-preparation-to-deal-with-every-situation-special-monitoring-on-railways-and-roadways-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-143481-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी... रेलवे-रोडवेज पर विशेष निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी... रेलवे-रोडवेज पर विशेष निगरानी
Sat, 10 May 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 10 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में लाल इमली चौराहे पर लैपटॉप पर खबर देखते युवा। संवाद
- फोटो : स्वयं
शाहजहांपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बृहस्पतिवार की रात हमले के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पुख्ता कर ली हैं। तैयारियों के मद्देनजर पूरी रात अफसरों ने प्लेटफॉर्म पर गुजारी। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए रेलवे के अधिकारियों ने रोडवेज के अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित किया है।
पहलगाम में 27 निर्दोषों की हत्या का बदला लेने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को हमला किया था। सेना ने पड़ोसी देश को मुंहतोड़ जवाब दिया। युद्ध जैसे हालात बनने पर उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे और रोडवेज पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों ने पत्राचार कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति बनने पर परिवहन निगम की बसों का सहारा लिया जा सकता है।
रेलवे के अफसरों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्यारे प्रसाद से संपर्क साधा है। रेलवे ने सुपरवाइजर की छुट्टियां निरस्त करते हुए बिना अनुमति के बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। परिवहन निगम के डिपो प्रभारी सुशील त्रिवेदी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर पर्याप्त बसों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
स्टेशन पर गुजारी रेलवे अधिकारियों ने रात
-बृहस्पतिवार की रात हुए हमले के बाद अलर्ट के चलते स्थानीय अधिकारियों ने पूरी रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। वे अधिकारियों के निर्देश का इंतजार करते रहे। सुबह सात बजे वे स्टेशन से गए।
-- -- -- -- -- -- -
जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान
-रेलवे पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग अभियान चलाया। सुबह और दोपहर में अचानक से चेकिंग शुरू कर दी। यात्रियों के बैग तलाशे गए। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में भी अभियान चलाया गया। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। दूसरी ओर रोडवेज बस अड्डे पर भी चेकिंग अभियान पुलिस ने चलाया है।
-- -- -- -- -- -- -
घुसपैठ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हम भारत और सेना के साथ खड़े हैं। ऐसे समय में राजनीतिक दल भी एक साथ आए हैं, जिससे मजबूती मिली है।
आमिल खां
-- -- --
सरहद पर हमला करने वाले पाकिस्तान को सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस बार आर-पार की बात होनी चाहिए। पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है। सेना जो भी फैसला लेगी, उसके साथ खड़े हैं।
रामजी अवस्थी
--
पाकिस्तान जैसे आतंकवादी देश का समूल नाश होना चाहिए। सेना ने अपने शौर्य और जज्बे के साथ हर हमले का जवाब दिया है, जो सराहनीय है। पड़ोसी देश काे सबक सिखाने का यह सही समय है।
संदीप गुप्ता
-- -- -- -- -- -
भारतीय सेना पड़ोसी देश से ज्यादा ताकतवर है। युद्ध लड़ने पर ज्यादा दिन तक टिकना मुश्किल है। पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए, नहीं तो देश की सेना सबक सिखाने के लिए तैयार है।
दिव्य श्रीवास्तव
-- -- -- -- --
पूरे दिन टीवी और मोबाइल से खबरों पर बनी रहीं निगाहें
-युद्ध की स्थिति बनने के बाद शुक्रवार को पूरे दिन टीवी, लैपटॉप और मोबाइल के जरिये लोग खबरों पर निगाह बनाए रहे। टीवी पर सरहद के हालात की जानकारी देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बाजारों में लोग दुकानों पर टीवी पर खबरें देखते रहे।

शाहजहांपुर में लाल इमली चौराहे पर लैपटॉप पर खबर देखते युवा। संवाद- फोटो : स्वयं