{"_id":"5e5ffdb18ebc3eeb707c2b3d","slug":"fsda-take-sample-shahjahanpur-news-bly398429368","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए: जलालाबाद में नमकीन फैक्टरी और कांट में दुकानों पर अफसरों का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए: जलालाबाद में नमकीन फैक्टरी और कांट में दुकानों पर अफसरों का छापा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर घटिया और मिलावटी नमकीन के ठिकाने तलाशने में जुटी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार को जलालाबाद में नमकीन फैक्टरी और कांट की कई दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान अफसरों ने अखाद्य कलर से तैयार रंगीन कचरी, बेसन, रिफाइंड सोयाबीन, नमकीन और मैदा के सात नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान कांट में खलबली मची रही।
शासन के निर्देश पर एफएसडीए के अफसर पिछले कई दिन से मावा और ब्रांडेड कंपनियों से पशु आहार के नाम पर नीलामी मेें सस्ते दामों पर खरीदी गई नमकीन की बिक्री के प्वॉइंट तलाशने में जुटे थे। इसी बीच सदर और जलालाबाद क्षेत्र के एफएसओ ने अभिहित अधिकारी विजय कुमार वर्मा को सूचना दी कि कांट में कई दुकानदार बाहर से लाई गई रंगीन कचरी बेच रहे हैं और जलालाबाद के मालूपुर गांव में नमकीन तैयार की जा रही है।
इन सूचनाओं के आधार पर अभिहित अधिकारी ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर भेजी। इस टीम ने दोपहर करीब एक बजे बरेली मोड़ पर ढाबों के पास बाहर से आने वाले मावा विक्रेताओं की तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। इसके बाद टीम ने दोपहर करीब डेढ़ बजे कांट में कार्रवाई शुरू की। मेन रोड की दुकानों पर छापों की भनक पाकर कस्बे के मोहल्लों मेें खुली किराना की दुकानें बंद होने लगीं। इस दौरान टीम ने दुकानों से रंगीन कचरी के तीन नमूने भरे।
विज्ञापन
कचरी के नमूने लेने के बाद कांट की एक अन्य दुकान से मिलावट के संदेह मेें बेसन का नमूना भरा गया। इसके बाद टीम ने शाम करीब तीन बजे जलालाबाद के मालूपुर गांव मेें बताई गई नमकीन फैक्टरी पर छापा मारा। वहां कारखाने में भट्ठी और आसपास गंदगी देख अफसरों ने संचालक और कर्मचारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहां पर एफएसओ रामजी शुक्ला ने रिफाइंड सोयाबीन के तेल और मैदा के नमूने लिए। नमकीन का नमूना भी सील किया ताकि प्रयोगशाला में उसकी गुणवत्ता परखी जा सके।