{"_id":"61c6256d9260087cdb5dde54","slug":"fsda-samples-for-eight-items-including-cake-shahjahanpur-news-bly4703744132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए ने केक सहित आठ वस्तुओं के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए ने केक सहित आठ वस्तुओं के लिए नमूने
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मसीही समाज के आराध्य प्रभु यीशु के जन्म दिन क्रिसमस पर बेकरी उत्पादों, विशेषकर केक की बढ़ी मांग को देेखते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने खान-पान की वस्तुओं में मिलावट की रोकथाम के लिए उनके सैंपल लेने का विशेष अभियान बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया।
पहले दिन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर समेत विभिन्न नगरों, कस्बों से केक सहित आठ खाद्य वस्तुओं के नमूने सील किए। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि अल्हागंज के बेकरी प्रतिष्ठान से क्रीम, पेस्ट्री और केक का नमूना सील किया गया। कांट की एक दुकान से मावा निर्मित पेड़ा, कांट रोड पर राजकीय पॉलीटेक्निक के पास स्थित बेकरी प्रतिष्ठान से रस्क व ब्रेड और रोजा में एक बेकरी से रस्क का एक अन्य नमूना लिया गया।
इसके अतिरिक्त कचहरी के पीछे एक पेट्रोल पंप के पास दूध का संग्रह कर रहे एक व्यक्ति से दूध का नमूना लेने के साथ उसे सुरक्षा उपायों के बगैर यह काम तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए। अभिहीत अधिकारी के अनुसार सैंपलिंग का विशेष अभियान नव वर्ष तक चलाया जाएगा और उसके बाद सभी नमूने जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिए जाएंगे।