फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FSDA raided in Keruganj Khoya Mandi, sellers fled leaving nuggets

एफएसडीए का केरूगंज खोया मंडी में छापा, डलिया छोड़कर भागे मावा विक्रेता

Sun, 23 Oct 2022 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
FSDA raided in Keruganj Khoya Mandi, sellers fled leaving nuggets
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के अधिकारियों ने शनिवार को केरूगंज की खोया मंडी में छापा मारा। ग्रामीण क्षेत्र से आए विक्रेता खोया की डलियां मौके पर छोड़कर भाग गए। अधिकारियों ने लावारिस मिला करीब 55 किलो खोया मिलावट के संदेह में नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम ने दिन में करीब साढ़े 11 बजे खोया मंडी में दस्तक दी। चूंकि, अधिकारी अपना वाहन रंगमहला मोड़ से पीछे छोड़कर मंडी में पैदल पहुंचे। बाद में वहां चौक कोतवाली पुलिस पहुंच गई। अधिकारियों ने विक्रेताओं की डलियां खोलकर खोया की गुणवत्ता परखनी शुरू की तो विक्रेताओं में भगदड़ मच गई। वहां के तीन विक्रेता मावा से भरी डलिया मंडी में सड़क के किनारे छोड़कर खिसक लिए। अधिकारियों ने उनकी डलियां कब्जे में लेकर फौरी जांच की तो खोया में दूध पाउडर और रवा की मिलावट किए जाने का संदेह हुआ। अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने खोया के नमूने लेकर विक्रेताओं को आवाज दी लेकिन लावारिस खोया का कोई दावेदार सामने नहीं आया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने लावारिस खोया की तौल कराई जो कि 55 किलो निकला। यह खोया अधिकारियों ने खन्नौत नदी किनारे गड्ढा कराकर जमींदोज करा दिया। बाद में टीम ने चौक से लेकर बरेली मोड़ तक मिठाई की दुकानों और कारखानों का निरीक्षण कर कारोबारियों को सफाई का प्रबंध कराने के निर्देश दिए। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि निगोही के मुख्य चौराहे के पास मिठाई की दुकानों से बूंदी लड्डी और चमचम मिठाई के नमूने भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed