फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   From today onwards, the municipal team will conduct a survey in the wards and will make awareness for garbage management

आज से वार्डो में जाकर सर्वे करेगी नगर निगम की टीम, कूड़ा प्रबंधन के लिए करेगी जागरूक

Sat, 05 Sep 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
From today onwards, the municipal team will conduct a survey in the wards and will make awareness for garbage management
शाहजहांपुर। शहर के वार्डों को कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। शनिवार से नगर निगम की टीम वार्डों में जाकर सर्वे का काम शुरू करेगी। टीम नागरिकों को अपने घरों में गीला और सूखा कचरा अलग रखने और कलेक्शन के लिए आने वाले कर्मचारी को उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण शहर की बड़ी समस्या है, इससे हर व्यक्ति परेशान हैं। नगर निगम प्रशासन ने इस समस्या से निजात दिलाने की कवायद शुरू की है। इसके तहत घर-घर से कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा और उसका वार्ड में ही निस्तारण होगा। इससे वार्ड का कूड़ा वार्ड में ही निस्तारित हो सकेगा। शहरवासियों को गंदगी से निजात मिल सकेगी। इसकी शुरूआत शहर के खिरनीबाग वार्ड से की जाएगी। इससे पहले लोगों को जागरूक करने नगर निगम की ओर से टीम का गठन किया गया है। जोकि वार्डों में सर्वे करेगी और नागरिकों को इस सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस कूड़े को शुरूआती तौर नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा ही डोर-टू-डोर कलेक्शन किया जाएगा। बाद में वार्ड की कमेटियां इस काम को करेगीं।
विज्ञापन

सर्वे के लिए बनाई गई सात लोगों की टीम
नगर निगम की ओर से वार्डों का सर्वे और वहां रहने वाले लोगों जागरूक करने के लिए सात लोगों की टीम का गठन किया गया। इस टीम में एसआरसी लखनऊ के शुभम मिश्रा, विशाल, वरदान, नगर निगम के अजय कुमार, प्रियंका, नैंसी कनौजिया, सुनैना को शामिल किया गया। जोकि लोगों को जागरूक करेंगे कि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखे और कलेक्शन के लिए आने वाले को उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 घरों के लिए रखा जाएगा एक कंपोस्टर
वार्ड के प्रत्येक घर से कूड़ा कलेक्शन के बाद उसका प्रबंधन किया जाएगा। इसके लिए वार्ड में 200 घरों के बीच एक कंपोस्टर (खाद तैयार का डब्बा) रखा जाएगा। जिसमें वार्ड के घरों से कूड़ा कलेक्शन कर निस्तारित किया जाएगा। गीले कूड़े से जहां कंपोस्ट खाद तैयार कराई जाएगी, वहीं सूखा कचरा रिसाइकिल होगा। इसके लिए रिसाइकिल सेंटर बनाए जाएंगे। कचरा को रिसाइकिल के लिए छह-सात पार्ट में भेजा जाएगा।
कूड़ा कलेक्शन के लिए जाएगा शुल्क
वार्ड के प्रत्येक घर से कूड़ा कलेक्शन के लिए एक निश्चित शुल्क भी लिया जाएगा। जोकि 30 से 50 रुपये के बीच रहेगा। इस शुल्क का प्रयोग कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों का वेतन देने और शेष राशि को कूड़ा प्रबंधन के लिए जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

घर-घर से कूड़ा कलेक्शन कर उसका वार्ड में निस्तारण कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में एक कमेटी बनाई जाएगी। इससे पहले घरों का सर्वे और लोगों को जागरूक करने नगर निगम की टीम का गठन किया गया। टीम शनिवार से वार्डों में जाकर सर्वे व लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। - रश्मि भारती, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed