फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Frightened by monkey attacks, woman falls from roof, dies

Shahjahanpur News: बंदरों के हमले से घबराई महिला छत से गिरी, मौत

Sun, 10 Dec 2023 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 10 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Frightened by monkey attacks, woman falls from roof, dies
फोटो- सोमवती का फाइल फोटो।
बरतारा। थाना रोजा क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी रामलखन की पत्नी सोमवती (40) पर शुक्रवार शाम चार बजे बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह भागीं तो छत से नीचे गली में आकर गिर गईं। उनके सिर और शरीर में कई जगह चोट लग गईं।राजकीय मेडिकल कॉलेज से रेफर होने के बाद लखनऊ ले जाते समय मोहाली के पास उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में सैकड़ों बंदर हैं। इस वजह से मकान की छतों पर जाना मुश्किल हो गया है। बंदर इससे पहले भी कई बच्चों और अन्य लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। ग्रामीण बंदरों से सुरक्षा के लिए छत पर डंडा लेकर बैठते हैं। बच्चों को अकेले तो बिल्कुल नहीं जाने देते। बंदर छत से कपड़े और अन्य सामान उठा ले जाते हैं। अनाज आदि का भी नुकसान करते हैं। इस वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं। शुक्रवार को घर का कामकाज खत्म करने के बाद सोमवती छत पर धूप में बैठकर खाना खा रही थीं। इस दौरान अचानक बंदरों के झुंड ने खाना झपटने के लिए उन पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए वह भागीं तो लड़खड़ाकर छत से नीचे गली में आकर गिर गईं। परिजन सोमवती को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन सोमवती को लखनऊ लेकर जा रह थे। महोली के पास सोमवती की मौत हो गई। इसके बाद परिजन उनका शव लेकर मेडिकल कॉलेज लौट आए। सूचना पर सोमवती के मायके वाले भी पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवती के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो- सोमवती का फाइल फोटो।

फोटो- सोमवती का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed