फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Freight train standing for three hours due to breaking of OHE wire, thermal project director fined

ओएचई वायर टूटने से तीन घंटे खड़ी रही मालगाड़ी, तापीय परियोजना निदेशक पर जुर्माना

Thu, 17 Dec 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Freight train standing for three hours due to breaking of OHE wire, thermal project director fined
शाहजहांपुर। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन से रोजा पावर प्लांट के अंदर मालगाड़ी से कोयला उतारते समय ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) वायर टूट गया। इससे मालगाड़ी करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। कंट्रोल के आदेश पर रोजा से टावर वैगन भेजकर ओएचई वायर को ठीक किया गया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना हुई। मामले में पावर प्लांट के प्रबंधक पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन से कोयले से भरी मालगाड़ी रोजा पावर प्लांट के अंदर गई थी। कोयला खाली करते समय डंपर से ओएचई वायर टूट गया। इस कारण ओवर हेड इलेक्ट्रिक वायर की सप्लाई बंद करनी पड़ी। इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन मास्टर व कंट्रोल को दी गई। कंट्रोल के आदेश पर रोजा रेलवे स्टेशन से टावर वैगन को भेजा गया। टावर वैगन रात 8:30 बजे मौके पर पहुंचा और ओएचई वायर को ठीक किया। इस काम में तीन घंटे लग गए। इसकी वजह से मालगाड़ी खड़ी रही। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन के एसएस पीएस तोमर ने बताया कि शाम छह बजे डंपर से इलेक्ट्रिक वायर टूट गया था, जिस कारण मालगाड़ी आने में तीन घंटे की देरी हुई। विभागीय कार्रवाई करते हुए तीन घंटे का करीब 72000 रुपये का जुर्माना प्रबंधक पर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed