{"_id":"68c07c98a3f7f1e7a30eb1f6","slug":"fraud-of-rs-9-lakh-in-the-name-of-job-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-152356-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नौकरी के नाम पर नौ लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नौकरी के नाम पर नौ लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नवीननगर निवासी अभिषेक प्रताप राठौर ने थाने में नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसे बीएसए कार्यालय में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया।
उन्होंने बताया कि वह 2023 में शाहजहांपुर डिपो में संविदा पर कंडक्टर पद पर कार्यरत थे। उस दौरान थाना अल्हागंज के गांव ठिंगरी व वर्तमान में अंटा चौराहा में रहे रहे सहकर्मी प्रदीप द्विवेदी उर्फ बबलू से घनिष्ठ संबंध हो गए। किसी कारण नौकरी छोड़कर अपना कस्बे में व्यवसाय करने लगे। भाई वीरेंद्र प्रताप राठौर एवं पत्नी अनुराधा की नौकरी के लिए प्रयासरत थे।
प्रदीप द्विवेदी ने इसका फायदा उठाया। प्रदीप द्विवेदी ने अपने बेटे विशाल व करन को भी षड्यन्त्र में शामिल कर आश्वासन दिया कि उसके भाई व पत्नी की नौकरी लगवा देगा। रिश्वत देने के नाम पर नौ लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर जारी करा दिया। जब भाई व पत्नी ने ज्वाइनिंग लेनी चाही तो नियुक्ति फर्जी होने पर अपमानित होना पड़ा। शिकायत पर गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।