{"_id":"623b732b2bdf6d653f1137af","slug":"fourth-accused-arrested-from-sindhauli-10-absconding-now-shahjahanpur-news-bly4791089199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड : सिंधौली से एक आरोपी गिरफ्तार, 10 हत्यारोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरा हत्याकांड : सिंधौली से एक आरोपी गिरफ्तार, 10 हत्यारोपी फरार
Thu, 24 Mar 2022 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
बरेली
बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांव काजीपुर में दोहरे हत्याकांड में मंगलवार शाम को सिंधौली से चौथे आरोपी शानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले हत्याकांड के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने मुख्य आरोपी जीशान समेत तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया था। अब भी 10 आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
18 मार्च की सुबह नौ बजे काजीपुर गांव में फायरिंग में 18 वर्षीय मोहम्मद उमर और उसके चाचा शब्बन खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विवाद में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने छोटे खां की तहरीर पर शिक्षिका समेत 14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जीशान को काजीपुर की मजार के पास से गिरफ्तार किया। उसके बाद अफरोज और फूल बाबू को गिरफ्तार कर लिया था।
मंगलवार शाम को सिंधौली से पुलिस ने चौथे आरोपी शानू को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दो टीमों का गठन किया है। टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुवायां सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत चार को जेल भेज दिय गया। शेष को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।