फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fourteen million a Ldhaun ...

सवा लाख से एक लड़ाऊं...

Sun, 10 Jan 2016 11:14 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 10 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fourteen million a Ldhaun ...
सवा लाख से एक लड़ाऊं कहकर समाज में आत्मविश्वास और शक्ति पैदा करने वाले गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में भव्य कीर्तन यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई आइटम आकर्षण का केंद्र रहे। एक ओर जहां गतका पार्टी के माध्यम से युवाओं और बच्चों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर किया, वहीं दूसरी ओर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आनंदित किया। कीर्तन यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की फूलों से सुसज्जित पालकी के समक्ष महिलाएं सबद-कीर्तन करते चल रही थीं। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब को भोग लगाकर प्रसाद बांटा। कीर्तन यात्रा के स्वागत में पूरे शहर में स्वागत द्वार बनाए गए और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह सबीलें लगाकर कीर्तन यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया।
विज्ञापन

कीर्तन यात्रा का शुभारंभ गर्रा फाटक मार्ग स्थित पंजाब सर्विस स्टेशन से परंपरागत ढंग से किया गया। यहां लंगर छकने के बाद जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के गगनभेदी जयघोष के बीच गुरु ग्रंथ साहिब को रथ पर बिराजमान कराया गया। यहां से बैंडबाजे के साथ धीरे-धीरे कीर्तन यात्रा शहर भ्रमण पर चल पड़ी। युवाओं की टोली गुरु महाराज की पालकी के आगे मार्ग की सफाई करते और जल का छिड़काव करते चल रही थी। पालकी के आगे पंच प्यारे और निहंग साहिब थे। अमरोहा की गतका पार्टी ने तो कमाल ही कर दिया और अपने हैरतअंगेज तथा जान जोखिम में डाल कर आइटम दिखाए और वाहवाही लूटी। समापन देर रात गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भंडारे के साथ हुआ।
विज्ञापन

व्यवस्था में गुरुद्वारा प्रधान कमलेश कौर माटा, महामंत्री हरभजन सिंह दुआ, अवतार सिंह मोगा, जसपाल सिंह, रवींद्र सिंह बग्गा, जुझार सिंह मोगा, गुरवचन सिंह, गैगी माटा, हरजीत कौर, जैसमीन कौर, चरनजीत कौर, जागीर सिंह, निरंकार सिंह, रानी ढींगरा, मंजीत कौर, अमितोज, राजू बग्गा, सतवंत कौर, स्वीटी, परमजीत बग्गा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन रैली से किया जागरूक
कीर्तन यात्रा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा से वाहन रैली निकाली गई। गुरु गोविंद सिंह सेवा सोसाइटी की ओर से निकाली गई वाहन रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इसके बाद सभी ने कीर्तन यात्रा में सहयोग किया। वाहन रैली में अध्यक्ष जवाहर सिंह टुटेजा, महामंत्री सिमरजीत सिंह माटा, निरंकार सिंह लूथरा, बिट्टू बजाज, गुरशरन सिंह रानू, कपिल सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed