फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four-year-old girl dies after being injected

इंजेक्शन लगने के बाद चार साल की बच्ची की मौत

Sat, 21 May 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl dies after being injected
विमला का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही (शाहजहांपुर)। तिलहर के गांव रतूली निवासी छोटू की बुखार से पीड़ित चार वर्षीय बेटी विमला की मौत हो गई। पिता का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगे और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद इंजेक्शन लगाने वाला अपनी दुकान बंद कर भाग गया। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मेहनत-मजदूरी करने वाला छोटू अपनी पत्नी शांतिदेवी के साथ निगोही क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर में ससुराल में रहता है। छोटू की बेटियों विमला और तीन वर्ष की शालिनी को बुखार आ गया था। छोटू ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे उसने दोनों बेटियों को निगोही कस्बे में निगोही-पुवायां रोड पर एक चिकित्सकीय कार्य करने वाले की दुकान पर ले गया। आरोप है कि वह अप्रशिक्षित है। उसने दोनों बेटियों को दवा दी और भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे विमला को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। विमला के मुंह से झाग निकलने लगे और उल्टी-दस्त शुरू हो गए। कुछ देर बाद उसका शरीर शिथिल पड़ गया और काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उसने एक युवक गाड़ी लेकर बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बच्ची के साथ आया युवक भी भाग गया। विमला के परिजन उसके शव को लेकर निगोही सीएचसी पहुंचे हैं। निगोही सीएचसी के डॉक्टरों के मेमो पर निगोही पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी अप्रशिक्षित चिकित्सक भी दुकान बंद कर भाग गया।
शव लेकर परिजन पहुंचे गांव, रास्ते में नोकझोंक
शाम करीब पांच बजे बच्ची का शव लेकर परिजन गांव की तरफ आ रहे थे। रास्ते में ग्रामीणों ने इंजेक्शन लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाने का विचार करने लगे। इस बीच पुलिस ने समझाकर आश्वस्त किया कि तहरीर मिलने पर आरोपी मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने की ओर चल दिए। रास्ते में ब्लॉक के पास से शव को वापस कर दिया। परिजन ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
बच्ची की मौत का मेमो आने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी

पुवायां और निगोही रोड स्थित दुकान की जांच की जाएगी। इस मामले में अभी कोई शिकायत आई नहीं है। फिर भी अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई की डॉ. रोहताश, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed