फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four wheelers and e-rickshaws banned on Collectorate road

Shahjahanpur News: कलक्ट्रेट मार्ग पर चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा प्रतिबंधित

Thu, 14 Mar 2024 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Four wheelers and e-rickshaws banned on Collectorate road
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय जाने वाले मार्ग पर वाहनों की अधिकता से जाम लग जाता है। इसको लेकर डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सख्ती दिखाई। इसके बाद यातायात पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए खिरनीबाग चौराहे और बाइक एजेंसी के सामने बैरियर लगाकर सड़क पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया।
विज्ञापन

अवकाश के दिन में भले ही कलक्ट्रेट जाने वाले सड़क पर भीड़ नहीं रहती, लेकिन ऑफिस खुलने पर निकलना दूभर हो जाता है। अधिवक्ताओं व वादकारियों की बाइकों और अन्य लोगों के वाहनों के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को देखते हुए डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। एसपी सिटी संजय कुमार ने बुधवार सुबह ही सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने करने का निर्देश दिया। इसके बाद दोनों ओर बैरियर लगा दिए। दोपहर में एसपी सिटी ने स्वयं खिरनीबाग चौराहे पर आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यातायात निरीक्षक बालकृष्ण ने बताया कि कलक्ट्रेट वाली रोड पर एक साइड पर वाहन खड़े नहीं होंगे। वाहनों को स्टैंड पर खड़ा करने के लिए निर्देशित किया गया है। सरकारी वाहन व बाइक को छाेड़कर चार पहिया व ई-रिक्शा को बैरियर लगाकर रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed