फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four thousand mini seed kits distributed to farmers

Shahjahanpur News: कृषकों को बांटीं चार हजार मिनी सीड किट

Fri, 24 Oct 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Four thousand mini seed kits distributed to farmers
हथौड़ा ​स्थित गन्ना शोध परिषद में आयोजित मिठास मेला में लगे स्टॉल पर रखे ड्रोन की जानकारी लेते
शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद में शरदकालीन मिठास मेला एवं कृषक वैज्ञानिक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ अपर गन्ना आयुक्त (विकास) एवं निदेशक डॉ. वीके शुक्ल ने किया। दूर-दूर से आए कृषकों को कोशा 18231 व कोशा 19231 की चार हजार मिनी सीड किट वितरित की गईं। किसानों ने मेले में लगीं विभिन्न शोध प्रदर्शनी, चीनी मिल और कीटनाशक स्टॉल पर जाकर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

निदेशक ने कहा कि शोध संस्थान की ओर से कृषक हित में बहुत से कार्य किए जा रहे हैं। किसान वैज्ञानिकों से समन्वय बनाते हुए वैज्ञानिक तकनीक से गन्ने की खेती करें। उन्होंने शरदकालीन मिठास स्मारिका का विमोचन किया। चीनी मिल अजबापुर के यूनिट हेड पीके सिंह एवं चीनी मिल कुंभी के यूनिट हेड डाॅ. सुनील कुमार यादव ने चीनी उद्योग के विषय पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रगतिशील कृषक वीरपाल सिंह एवं कौशल कुमार मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। निदेशक ने मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ एवं अयोध्या मंडल के कुल सात प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गन्ना लेकर आए किसानों को किया गया सम्मानित
मेले में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से किसान गन्ना लेकर आए। किसानों के मध्य गन्ना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शाहजहांपुर के जुबैर खान को प्रथम, लखीमपुर के धर्मपाल मौर्य को द्वितीय और शाहजहांपुर के सरताज खान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मेले में शोध प्रदर्शनी के अलावा प्रदेश की विभिन्न चीनी मिलों ने स्टॉल लगाए गए। इसमें चीनी मिल ग्रुप में डीसीएम श्रीराम अजबापुर को प्रथम, अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड रोजा को द्वितीय और डालमिया चीनी मिल, निगोही को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विचार संगोष्ठी में डॉ. सुजीत प्रताप सिंह, डॉ. संजीव पाठक ने संबंधित विषयों पर जानकारी दी। लोकगायक रामगुलाम उर्फ तूफानी ने लोकगीत के माध्यम से गन्ना खेती की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अरुण द्विवेदी ने किया और आभार वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डाॅ. अजय तिवारी ने किया। इस दौरान उप गन्ना आयुक्त बरेली राजेश मिश्रा, उप गन्ना आयुक्त आरडी द्विवेदी, उप चीनी आयुक्त राजेश वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र, संयुक्त निदेशक सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे।
--
किसानों से बातचीत
शाहजहांपुर गन्ना शोध संस्थान में गन्ना का बीज लेने के लिए आए हैं। बताया जा रहा है कि यहां का बीज काफी अच्छा होता है। इससे उत्पादन में वृद्धि होती है।
- वीरेंद्र कुमार, पीलीभीत
--
हर बार मिठास मेले में गन्ना का बीज लेकर आते हैं। यहां का बीज काफी उन्नत उत्पादन करता है और लागत कम लगती है। क्षेत्र के काफी लोग यहां का बीज इस्तेमाल करते हैं।
- सर्वजीत सिंह, लखीमपुर खीरी
--------
हर सीजन में लगने वाले मिठास मेले में बीज लेने के लिए आते हैं। यहां का बीज कम लागत में अच्छी फसल देता है। बीमारी लगने का खतरा नहीं रहता है।
- गिरवर सिंह, बिजनौर
--
गन्ना शोध परिषद में वितरित किए जाने वाला बीज बहुत ही अच्छी प्रजाति का होता है। इसमें अन्य बीजों की अपेक्षा अच्छा उत्पादन होता है। यहां के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी शामिल होते रहते हैं।

- राजीव कुमार, तिलहर

हथौड़ा स्थित गन्ना शोध परिषद में आयोजित मिठास मेला में लगे स्टॉल पर रखे ड्रोन की जानकारी लेते

हथौड़ा स्थित गन्ना शोध परिषद में आयोजित मिठास मेला में लगे स्टॉल पर रखे ड्रोन की जानकारी लेते

हथौड़ा स्थित गन्ना शोध परिषद में आयोजित मिठास मेला में लगे स्टॉल पर रखे ड्रोन की जानकारी लेते

हथौड़ा स्थित गन्ना शोध परिषद में आयोजित मिठास मेला में लगे स्टॉल पर रखे ड्रोन की जानकारी लेते

हथौड़ा स्थित गन्ना शोध परिषद में आयोजित मिठास मेला में लगे स्टॉल पर रखे ड्रोन की जानकारी लेते

हथौड़ा स्थित गन्ना शोध परिषद में आयोजित मिठास मेला में लगे स्टॉल पर रखे ड्रोन की जानकारी लेते

हथौड़ा स्थित गन्ना शोध परिषद में आयोजित मिठास मेला में लगे स्टॉल पर रखे ड्रोन की जानकारी लेते

हथौड़ा स्थित गन्ना शोध परिषद में आयोजित मिठास मेला में लगे स्टॉल पर रखे ड्रोन की जानकारी लेते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed