फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four thousand consumers of Degree College feeder are troubled by power cuts.

Shahjahanpur News: डिग्री कॉलेज फीडर के चार हजार उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान

Wed, 06 May 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 06 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Four thousand consumers of Degree College feeder are troubled by power cuts.
तिलहर। डिग्री कॉलेज फीडर पर पिछले कुछ दिन से सुबह के समय हो रही डेढ़ घंटे की अघोषित बिजली कटौती से करीब चार हजार घरों के लोग बेहद परेशान हैं। कटौती से सबसे ज्यादा असुविधा कामकाजी और नौकरीपेशा लोगों को हो रही है।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज फीडर से दातागंज, वहीदुल्लागंज, निजामगंज मोहल्लों समेत बाजार के कुछ हिस्से में बिजली आपूर्ति होती है। सुबह छह बजे से फीडर बंद होते ही सुबह की दिनचर्या में खलल पड़ जाता है। बत्ती गुल होने पर पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को नहाने-धोने, खासकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार करने में बाधा पड़ जाती है।
विज्ञापन

इसी क्षेत्र में रहने वाले नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हितेश गुप्ता उर्फ रिंकू, मोहल्ला निजामगंज निवासी धीरेंद्र यादव आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि करीब एक सप्ताह से डिग्री कॉलेज फीडर पर रोजाना सुबह छह बजे से 7:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। गर्मी के मौसम में सुबह के समय बिजली कटौती से घरेलू कामों में भी रुकावट आ जाती है। उन्होंंने विद्युत निगम के अभियंताओं से अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
फीडर पर लाइनें अक्सर ओवरलोड होने से उनमें खराबियां हो रही हैं। ओवरलोड होने पर फीडर की लाइन स्वत: बंद हो जाती है। बारिश का दौर शुरू होने पर बिजली की मांग घटने के साथ यह समस्या भी खत्म हो जाएगी।
-विजय सिंह चौहान, उपखंड अभियंता, विद्युत निगम, तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed