फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four smugglers arrested with more than eight kilograms of opium in Shahjahanpur

Shahjahanpur: आठ किलो से ज्यादा अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, तीन आरोपी झारखंड के रहने वाले

Thu, 03 Oct 2024 06:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Oct 2024 06:42 PM IST
सार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। ये चारों दिल्ली जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इनसे आठ किलो 354 ग्राम अफीम बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Four smugglers arrested with more than eight kilograms of opium in Shahjahanpur
पुलिस ने गिरफ्तार किए अफीम तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफीम बेचने के लिए लखनऊ से दिल्ली जा रहे चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। शाहजहांपुर में बस खराब होने पर तस्कर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने तस्करों को पकड़ लिया। तस्करों से आठ किलो 354 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पकड़े गए चार आरोपियों में से तीन झारखंड के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

 
मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 8.15 बजे एसओजी, सर्विलांस सेल और रोजा थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने बरेली हाईवे पर अटसलिया पुल के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास आठ किलो 354 ग्राम अफीम बरामद की। पकड़े गए आरोपियों में से तीन झारखंड के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


ये आरोपी पकड़े गए 
पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम योगेंद्र कुमार निवासी ग्राम हेवई थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग, रामजीवन कुमार निवासी ग्राम दोढ़ी मंधनिया थाना मयूरहंड, जिला चतरा और बबलू कुमार निवासी कस्बा व थाना गिद्धौर, जिला चतरा बताया। उनके साथ पुलिस ने तिलहर थाना क्षेत्र के गांव सलेमाबाद पट्टी गुलचंपा मैचक निवासी अरविंद कुमार को भी पकड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वे लोग झारखंड से सस्ते दामों में अफीम ले आते हैं। इसे दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों मे बेच देते हैं। बरामद अफीम भी वे लोग झारखंड से लाए थे। वे लोग लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए बस में सवार हुए थे।

बस में खराबी आ जाने के कारण वे लोग यहां पर उतरकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपये है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बाइक के बैग से तीन लाख की अफीम बरामद
जैतीपुर पुलिस ने नवादा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बाइक की डिग्गी से तीन लाख रुपये की अफीम को बरामद किया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर अफीम की बिक्री करने जा रहे थे। 

थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने वाहन चेकिंग के दौरान नवादा मोड़ पर दातागंज की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार को रोक लिया। संदिग्ध लगने पर उनकी बाइक की तलाशी ली। डिग्गी के अंदर से 969 ग्राम अफीम बरामद की गई। दोनों तस्करों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि बदायूं जिले के थाना अलापुर के गांव इस्लामगंज निवास आस मोहम्मद व शोएब  को गिरफ्तार किया। दोनों बाइक से अफीम की तस्करी करते थे। वह बदायूं से अफीम खरीदकर शाहजहांपुर, बरेली व आसपास के इलाकों में फुटकर में बिक्री करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed