फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four posts of president and 33 posts of Ward members

अध्यक्ष पद के चार और वार्ड मेंबर के 33 पर्चे दाखिल

Thu, 02 Nov 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Thu, 02 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four posts of president and 33 posts of Ward members
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
0 स्थानीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का दूसरा दिन 
विज्ञापन

0 पुवायां से निवर्तमान चेयरमैन संजय गुप्ता ने कराया नामांकन
0 खुटार से अध्यक्ष पद को सत्यपाल गुप्ता और उनकी पत्नी सुधा ने भरा पर्चा


स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नियत अवधि दिन में 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक सभी दस निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चार और वार्ड मेंबर के लिए 33 लोगों ने उम्मीदवारी के पर्चे दाखिल किए। इस बीच, चुनाव लड़ने के इच्छुक तमाम लोगों ने कलक्ट्रेट जाकर नामांकन फॉर्म खरीदे। 
पुवायां में सपा से नाता तोड़ चुके निवर्तमान चेयरमैन संजय गुप्ता ने बृहस्पतिवार को नामांकन कराकर एक बार फिर चेयरमैनी का दावा ठोंका है। खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सत्यपाल सिंह और उनकी पत्नी सुधा देवी ने आरओ के समक्ष उपस्थित होकर अपने नामांकन पत्र जमा किए। कटरा मेें अध्यक्ष पद के लिए कमला रानी ने नामांकन कराया। इस बीच, पुवायां के विभिन्न वार्डों से नौ, खुटार के वार्ड सात से एक और कटरा के वार्ड सात से दो नामांकन पत्र जमा हुए। 
विज्ञापन

इधर, मुख्यालय पर शहर की नगरपालिका परिषद के दस वार्डों से 14 लोगों ने नामांकन कराया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/पंचस्थानीय चुनावालय प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि तिलहर व जलालाबाद नगरपालिका परिषद में वार्ड सदस्य के दो-दो, खुदागंज में तीन और अल्हागंज में एक नामांकन पत्र जमा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा से पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का प्रोफाइल
नाम : गोपाल अग्निहोत्री
पिता : रामसेवक अग्निहोत्री
आयु : 38 वर्ष
निवास : मो. कटरा बाजार, पुवायां
शिक्षा : बीएएलएलबी
राजनैतिक सफर : वर्ष 2006 में सपा में यूथ बिग्रेड के जिला महासचिव से राजनैतिक सफर की शुरुआत। वर्ष 2015 में पुवायां से जिला पंचायत का चुनाव लड़े। दूसरे स्थान पर रहे। सपा के ब्लाक अध्यक्ष और वर्तमान में नौ वर्ष से सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष।


नामांकन पत्रों की लगातार बढ़ रही मांग
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ संभावित उम्मीदवारों में नाम निर्देशन पत्रों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसीलिए जिला मुख्यालय पर सदर तहसील के तीनों निकायों के लिए बृहस्पतिवार को करीब तीन सौ नामांकन फॉर्म बिके। पुवायां में पालिका अध्यक्ष पद के लिए 12 व सदस्य पद के लिए 64 और खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य पद के 34 नामांकन पत्र खरीदे गए। उधर, तिलहर, कटरा व खुदागंज में अध्यक्ष पद के 37 और वार्ड सदस्य के 324 फॉर्म बिके। चेयरमैनी के लिए तिलहर से 14,कटरा से 11 और खुदागंज से 12 लोगों ने फॉर्म लिए। वार्ड सदस्य बनने को तिलहर के विभिन्न वार्डों से 186, कटरा से 86 और खुदागंज से 52 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed