फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   four policemen in fever

चार और पुलिसकर्मी  बुखार की चपेट में

Wed, 14 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
four policemen in fever
Dengue - फोटो : Amar ujala
तहसील क्षेत्र में इन दिनों बुखार का कहर चल रहा है। पुवायां कोतवाली के तीन दरोगा और हेड मुहर्रिर पहले से ही बुखार की चपेट में होने के कारण छुट्टी लेकर घरों को गए हैं, अब चार और सिपाही खुद को डेंगू होना बताकर इलाज के लिए अपने घर चले गए हैं। पुवायां कोतवाली में तैनात एसआई सीताराम, वीर बहादुर सिंह, वीर सिंह, हेड मुहर्रिर जयपाल सिंह कई दिन से बुखार की चपेट में हैं। दरोगा और सिपाही कई दिन से निजी डॉक्टरों के यहां इलाज करा रहे थे, लेकिन बुखार में ज्यादा लाभ नहीं होने पर उक्त दरोगा और सिपाही कई दिन पूर्व इलाज के कराने के लिए अपने घरों और बड़े अस्पतालों को चले गए हैं। 
विज्ञापन

अब महिला सिपाही भुवनेश शर्मा, विकास उपाध्याय, कपिल कुमार और मुंशी राम मनोहर ने भी खुद को डेंगू बताते हुए इलाज कराने की बात कहते हुए छुट्टी ली है और घरों को चले गए हैं। इससे कोतवाली का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

प्लेटलेट्स कम होने पर बता देते हैं डेंगू
पुवायां। डॉक्टरों का कहना है कि यदि किसी का साधारण बुखार भी आ जाए तो प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। डॉक्टर बुखार के रोगियों को एहतियातन रक्त की जांच कराने को कहते हैं। जांच में पैथालॉजी वाले रोगी को प्लेटलेट्स कम होने की बात बताते हैं तो रोगी खुद ही डेंगू होने की बात समझ लेता है और परेशान हो जाता है, जबकि ऐसा होता नहीं है। पुवायां सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. रामकुमार वर्मा का कहना है कि बुखार आने पर सरकारी अस्पताल आकर दवा लेनी चाहिए। किसी योग्य डॉक्टर से भी इलाज कराया जा सकता है। रोगी को अपने आप मेडिकल स्टोर से बुखार की दवा नहीं लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में फॉगिंग कराने की मांग
पुवायां। कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता को बताया कि पालिका की ओर से नगर में फॉगिंग कराई गई है, लेकिन कोतवाली में फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप है। इससे कई पुलिसकर्मी बीमार हैं। पालिका अध्यक्ष से कोतवाली में फागिंग कराए जाने की मांग की गई है। 

सरकारी अस्पताल में बुखार के रोगियों की भीड़
पुवायां। पुवायां के सरकारी अस्पताल में बुखार के रोगियों की भारी भीड़ हो रही है। सुबह होते ही तमाम लोग दवा लेने अस्पताल आ पहुंचते हैं। संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण शेष कर्मचारियों को रोगियों की भीड़ के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में बुखार के लगभग पांच सौ से अधिक रोगी पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed