{"_id":"5795040d4f1c1b3c2bc4d435","slug":"four-person-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले चार दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले चार दबोचे
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को झांसा देकर ठगी करने वाले चार युवकों को थाना सदर बाजार पुलिस ने हिसरात में लिया है। पुलिस पूछताछ कर मामले की पड़ताल कर रही है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव करमोरी मजरा पल्हौरा निवासी जसवीर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने कस्बा कांट और जलालाबाद में एक कंपनी के पंफलेट चिपके हुए देखे, जिसमें नौकरी दिलाने की गारंटी लिखी हुई थी। उस पर लिखे नंबर पर संपर्क किया तो उधर से बोलने वाले युवक ने पहले महिला थाने के पास बुलाया, वहां पहुंचने पर सैनिक कॉलोनी स्थित जामियां फातिमा स्कूल के पास बुलाया। वहां एक आदमी मिला। वह एक मकान में ले गया, जहां आफिस में अंदर जाने की सौ रुपये फीस मांगी गई। ऑफिस में बैठे लोगों ने रजिस्ट्रेेशन के नाम पर 550 रुपये जमा कराए। इसके बाद काल लेटर देने पर एक हजार रुपये जमा कराए गए। काल लेटर देखकर उसे कुछ शक हुआ, तो उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने कार्यालय में छापामार चार लोगों को दबोच लिया। शिकायत करने वालों में कांट के राशिद, गांव करमोरी के धीरज, मोहल्ला सराय काइयां निवासी आदिल और बब्बू कुरैशी शामिल हैं। इंस्पेक्टर सदर केके वर्मा ने बताया कि कुछ युवकों की शिकायत पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।