{"_id":"68fe09972f6652a0ea0cc962","slug":"four-people-were-beaten-and-injured-due-to-enmity-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-155986-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रंजिशन चार लोगों को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रंजिशन चार लोगों को पीटकर किया घायल
विज्ञापन
पुवायां। पुरानी रंजिश में नौ लोगों ने चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। मामले में नौ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव रायपुर निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर को उनका भाई अमित कुमार भूसा भरने खेत पर गया था। खेत पर गांव के रामबक्स, सत्यम, कमला देवी, महेश, सोनू, कमलेश और गांव गुधनी निवासी विजय, पुवायां के मोहल्ला तकिया निवासी मोनू, गांव नगरा के प्रेमपाल ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश है। गांव के मनोज, रामा देवी ने अमित को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनको भी पीटकर घायल कर दिया।
इसके बाद आरोपी गांव आकर चंद्रपाल के घर में घुस गए और उसकी मां बिटोली देवी को भी पीटा। गांव के लोगों के आने पर आरोपी धमकाते हुए चले गए। इलाज के बाद चंद्रपाल ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।