फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Accident News four people died in horrific road accident on Bareilly-Farrukhabad highway

Shahjahanpur Road Accident: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर कंटेनर से टकराई कार, पांच युवकों की मौत, एक घायल

Sat, 25 Jan 2025 08:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 08:16 AM IST
सार

Shahjahanpur Road Accident News Today : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। अल्हागंज थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर कटियूली गांव के निकट कंटेनर से स्विफ्ट डिजायर कार टकरा गई। हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Shahjahanpur Accident News four people died in horrific road accident on Bareilly-Farrukhabad highway
मृतक गोपाल उर्फ आर्यन, विनय शर्मा, आकाश और राहुल के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात ओवर स्पीड की वजह से कार और कंटेनर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चचेरे-तहेरे भाइयों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम गांव गोरा निवासी सुमित कुमार की बरात कटियुली गांव गई थी। इसमें दहेना गांव निवासी राहुल (22) अपनी कार लेकर गया था। उनके साथ गोरा गांव निवासी दोस्त आर्यन उर्फ गोपाल (20), मोहित (21), आकाश (25), विनय शर्मा (26) और ठिंगरी गांव निवासी रजत (22) भी थे। खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे गांव लौट रहे थे। 

विज्ञापन

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार 
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटियूली और एमपी गुजरात ढाबा के पास अल्हागंज से जलालाबाद की तरफ जा रहे कंटेनर और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। बताते हैं कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

हादसे में राहुल, विनय शर्मा, आकाश सिंह, आर्यन उर्फ गोपाल की मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गांव रजत और मृतक आकाश के तहेरे भाई मोहित को कार से निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। दोनों को बरेली के अस्पताल में भेजा गया। शनिवार को मोहित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

Shahjahanpur Accident News four people died in horrific road accident on Bareilly-Farrukhabad highway
shahjahanpur accident - फोटो : अमर उजाला
सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed