{"_id":"593edcd51126f4ac698b4651","slug":"four-people-died-in-different-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। ये लोग प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे थे। मृतकों में दो लोग हरदोई के रहने वाले थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रोडवेज स्टैंड के सामने डंपर ने ले ली युवक की जान
शाहजहांपुर।
रोडवेज बस स्टैंड के सामने सोमवार शाम लगभग पांच बजे एक युवक सड़क पार कर रहा था, तभी रेलवे स्टेशन की ओर से तेज रफ्तार डंपर आ गया। उसकी चपेट में आने के बाद युवक सड़क पर गिर गया, इतने में डंपर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे सदर थाने के एसएसआई उदयवीर सिंह, टीएसआई विनीत शुक्ल ने शव को कब्जे में लेने के बाद तलाशी ली तो उसके पास वोटर आईडी मिली, जिसमें कमलेश कुमार पुत्र बेचेलाल निवासी बबक्करपुर हरदोई का नाम-पता दर्ज था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस की मॉरचरी में रखवा दिया। एसएसआई ने बताया कि मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। सूचना के बाद भी एंबुलेंस न आने पर पुलिस को शव टेंपो से पोस्टमार्टम हाउस ले जाना पड़ा।
दो घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा राजपाल
मिर्जापुर।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव बीघापुर सिसौली निवासी 50 वर्षीय राजपाल रविवार देर शाम पड़ोस के गांव कसारी में एक व्यक्ति से खेत बटाई पर लेने की बात करने गए थे, वहां से रात लगभग आठ बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कोलाघाट पुल पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीराें ने उनके घरवालों को खबर दी। घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर से जब तक घर वाले पहुंचे, राजपाल की हालत और भी खराब हो चुकी थी। घरवाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे, तभी रात 11 बजे रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी कुसुमा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के सात बेटे और दो बेटियां हैं, इनमें दो बेटों और एक बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
पति की जान गई, पत्नी-बच्चे घायल
सिंधौली/मुड़िया पवार।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी 35 वर्षीय रावेश यादव सोमवार सुबह पैना बुजुर्ग गांव के पास त्रिलोकी नाथ धाम पर प्रसाद चढ़ाने के बाद बाइक से पत्नी सुनीता यादव और नौ वर्षीय बेटे योगेश तथा पांच वर्षीय बेटे आयुष के साथ लौट रहे थे। सुबह साढ़े नौ बजे पुवायां-शाहजहांपुर रोड पर जैसे ही वह लक्ष्य इंस्टीट्यूट के सामने पहुंचे, तभी पुवायां से शाहजहांपुर की ओर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिंधौली थानाध्यक्ष डीसी शर्मा मौके पर पहुंच और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरोें ने रावेश को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी और बच्चों का इलाज चल रहा है।
बीमारी पत्नी को देखने आ रहा ग्रामीण बस से गिरा, मौत
अल्हागंज।
हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव मलिक विल्सरी निवासी 50 वर्षीय संतराम पानीपत में मजदूरी करते थे। वह अपनी बीमार पत्नी विद्यावती को देखने आ रहे थे। दिल्ली से वह अल्हागंज आने वाली बस में सवार हो लिए। सोमवार सुबह पांच बजे बस अल्हागंज रोडवेज बस स्टेशन के सामने पहुंची, तभी वह चलती हुई बस से उतरने लगे। इस दौरान उनकी पैंट बस के दरवाजे में फंस गई। इससे वह लड़खड़ाकर गिर गए और कुछ दूर तक घिसटते चले गए। कमर में गंभीर चोट लगने के बाद वह घटना स्थल पर काफी देर तक तड़पते रहे। घायल अवस्था में ही उन्होंने लोगों को अपना नाम-पता बताकर फोन से घरवालों को घटना की जानकारी दी। कुछ लोग उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संतराम भूमिहीन थे। उनके दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी कीर्ति दस वर्ष की है।