{"_id":"62fd4986b6798633495d4b87","slug":"four-killed-in-accidents-on-lucknow-delhi-national-highway-shahjahanpur-news-bly4946809153","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों में चार की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जयपुरिया स्कूल के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकरा गई जिससे कार सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौजमपुर गांव के पास ट्रक और पिकअप की टक्कर में चालकों की मौत हो गई है।
तिलहर। क्षेत्र के गांव बमिहार निवासी 52 वर्षीय कल्याण साइकिल से घर जा रहे थे। वहीं मोहल्ला नई बस्ती निवासी राजीव की 25 वर्षीय पुत्री अंशिका बुधवार को दोपहर लगभग ढाई बजे बरेली से शाहजहांपुर की ओर कार से आ रहीं थीं। जयपुरिया स्कूल के सामने कार की टक्कर साइकिल से हो गई। इसके बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर डिवाइडर के ऊपर से होती हुई शाहजहांपुर की ओर से आ रही रोडवेज की बस से जा टकराई। दुर्घटना में साइकिल सवार कल्याण और कार में बैठी अंशिका की मौत हो गई। कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद नगरिया मोड़ चौकी प्रभारी कमल सिंह चीमा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम खुलवाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार चालक युवक को बेहोशी की अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
मौजमपुर के पास ट्रक की टक्कर लगने से दो चालकों की मौत
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर के पास मंगलवार रात दो बजे ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर लग गई। हादसे में बरेली जिले के थाना बिथरी चैनपुर के गांव सैदूपुर फुरकान और शकील की मौत हो गई। दोनों गाड़ी लेकर हरदोई जा रहे थे।
विज्ञापन
35 वर्षीय फुरकान खान और परसौना गांव निवासी शकील अहमद पिकअप चलाते थे। बरेली की मीट मंडी से हरदोई के लिए मीट को लोड किया था। मौजमपुर गांव के पास रात करीब ढाई बजे ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर लग गई। हादसे के बाद शकील और फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच पुलिस पहुंची और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां रास्ते में दोनों की मौत हो गईं। परिजन ने बताया कि लंबी दूरी के कारण पिकअप पर दो चालक रहते थे। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
पति की मौत से गुमसुम हो गई फुरकान की पत्नी रवीना
हादसे के बाद फुरकान और शकील के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर आए। पति की मौत से फुरकान की पत्नी रवीना गुमसुम हो गईं। उसके बेटे सुबहान, अदनान और बेटी अरसेनूर के आंसू भी नहीं थम रहे हैं। पति की मौत के बाद रवीना के कंधों पर बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। वहीं शकील की पत्नी नाजमा भी सदमे में है।