फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four couples with broken hearts found each other and built a life together.

Shahjahanpur News: चार जोड़ों के टूटे दिल मिले, फिर बसी गृहस्थी

Sat, 10 Oct 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four couples with broken hearts found each other and built a life together.
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर कई उजड़ते हुए परिवारों को नई राह मिली। सूझबूझ और काउंसलिंग के जरिये आपसी मनमुटाव, विवाद और गलतफहमियों को दूर करते हुए चार दंपतियों को आपसी समझौते के बाद केंद्र से ही उनके घर के लिए विदा किया गया।
विज्ञापन

काउंसलिंग के दौरान सिंधौली और थाना सदर बाजार क्षेत्र की आवेदिका ने रोते हुए आपबीती सुनाई। बताया कि उनके पति अत्यधिक शराब पीते हैं और नशे में धुत होकर उनके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। काउंसलिंग के बाद दोनों पतियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए शराब न पीने और पत्नी को सम्मान देने की बात कही।
विज्ञापन

थाना रोजा के मामले में आवेदिका ने बताया कि पति दहेज को लेकर लगातार ताने मारता और उसके साथ मारपीट करता है। अपनी मामी की बेटी से लगातार बात करने के कारण गृहक्लेश रहता है। पति ने पारिवारिक मर्यादा बनाए रखने का वादा किया। थाना सदर बाजार के एक और मामले में आवेदिका ने बताया कि उसने बेटे को गंदे कपड़े पहना दिए थे। इसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने भी अपनी गलती मानी। केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि 30 मामलों में सुनवाई हुई थी। दोनों पक्षों की दलीलें और शिकायतें सुनने के बाद काउंसलर्स ने चार दंपती के बीच सुलह कराई है। काउंसलिंग में महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, आरक्षी पिंकी, शीतल, आरक्षी विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed