फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four people died in accidents

Shahjahanpur News: हादसों में चार लोगों की मौत

Wed, 15 Oct 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four people died in accidents
मिर्जापुर / शाहजहांपुर। फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित पहाड़पुर गांव के पास मंगलवार रात मिनी ट्रक की टक्कर से एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। वहीं, तिलहर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। खुटार में सांड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर के पहाड़पुर गांव निवासी डल्लू का 22 वर्षीय बेटा नितिन व बुधपाल का 30 वर्षीय बेटा नन्हे खेत में गए थे। वे खाना खाने के लिए बाइक से घर जा रहे थे। साथ में दूसरी बाइक से गांव का 23 वर्षीय मुकुल भी घर जा रहा था। जैसे ही तीनाें स्टेट हाईवे पर पहुंचे, मिनी ट्रक की टक्कर लगने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

नितिन और नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई है। इस बीच सड़क पर जाम लग गया। नाराज लोगों ने हंगामा भी किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दोनों के परिजन शवों को देख बिलख पड़े। नन्हें अविवाहित था। वह छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। वहीं, नितिन के परिजनों ने बताया कि वह इकलौता था। उसकी शादी हो चुकी थी। डेढ़ साल पूर्व उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। नितिन की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस वाहन से हुआ है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
--

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा



तिलहर। बरीखास मार्ग पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जोधपुर नवदिया गांव निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका दोस्त मुकेश निवासी गांव हबीवपुर भरखिरिया गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।



वीरेंद्र की पत्नी सोमवती ने बताया कि पति मजदूरी करते थे। मंगलवार को पति काम पर तिलहर गए थे। देर शाम पति अपने दोस्त मुकेश के साथ बाइक से वापस घर के लिए आ रहे थे। बरीखास मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर लगने से पति व उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वीरेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके तीन बच्चे हैं। मुकेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। संवाद
--

खुटार में वैन और टेंपो की टक्कर में सात लोग घायल
खुटार। उत्तराखंड से काम करके घर लौट रहे लोग खुटार में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव भानपुर में रहने वाले रामनिवास अपनी पत्नी मालती देवी, आपने भाई के साले ओमकार, ओमकार के फुफेरे भाई सनद, उनकी पत्नी अमृता और पुत्री काजल के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार में सिडकुल में इंटरनेशनल सेल्स कॉरपोरेशन कंपनी में काम करते हैं। दीपावली के लिए वे लोग हरिद्वार से घर जा रहे थे।
शाहजहांपुर से टेंपो बुक करके जा रहे थे। मंगलवार रात नौ बजे खुटार-मैलानी रोड पर बाबा चौराहे के पास सामने से आ रही वैन की सामने से टक्कर हो गई। इससे टेंपो में बैठे चालक हरिओम निवासी गांव खमरिया, सिंधौली सहित सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। मालती और सनद को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। संवाद

--
सांड़ से बाइक टकराई, युवक की मौत

पुवायां (शाहजहांपुर)। सांड़ से बाइक टकराने से दो लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां पीलाभीत के थाना करेली के गांव तिलसंडा निवासी राजेंद्र के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने चचेरे भाई चंद्रपाल के साथ मंगलवार शाम बाइक से अपनी ससुराल पुवायां के गांव बिलसा जा रहा था। करनापुर चीनी मिल के पास बाइक सांड़ से टकराने से दोनों लोग गंभीर घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed