फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four Bighas of Wheat Crop Burnt Due to Short Circuit in High-Tension Line

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से जली चार बीघा गेहूं की फसल

Sun, 12 Apr 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four Bighas of Wheat Crop Burnt Due to Short Circuit in High-Tension Line
देवकली। हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गांव रनमस्तपुर बुजुर्ग के पूरब दिशा में खेतों से निकली 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन के तार शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे तेज हवा से आपस में टकराने लगे। इससे लाइन में हुए शार्ट सर्किट से निकली चिंगारियों से गांव के अमर सिंह राठौर के गेहूं के खेत में आग लग गई।
ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाने का प्रयास किया, लपटें विकराल हो गईं और कुछ ही देर में चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख में बदल गई। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इससे आसपास के खेतों में तैयार अन्य किसानों की गेहूं की फसल जलने से बच गई। संवाद
विज्ञापन

---------------
एक एकड़ गेहूं जला

खुटार। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गांव नवाजपुर निवासी सिंघारा सिंह की एक एकड़ गेहूं की फसल जल गई।
सिंघारा सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव रौतापुर कलां के गुरमेल सिंह, सेवा सिंह की जमीन ठेके पर ले रखी है। शनिवार को दोपहर खेत के बीच से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे सिंघारा सिंह ने पड़ोस के खेत स्वामियों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड टीम मौके पर नहीं पहुंची। किसानों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन अत्यंत जर्जर है। कई बार शिकायत करने के बाद भी तार नहीं बदले जा रहे हैं। आग लगने की सूचना पर लेखपाल ने मौके पर पुहंचकर नुकसान का आकलन किया। सिंघारा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद

------------
चार एकड़ गेहूं की फसल राख

निगोही। अंडखेड़ा गांव में शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे तेज हवा से गांव के किनारे उत्तर दिशा में सेवाराम और राजीव सिंह यादव के चार एकड़ गेहूं के खेत में आग लग गई। खेतों के किनारे तालाब होने के कारण ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर पानी डालकर किसी तरह काबू पाया। इससे आसपास के खेतों में गेहूं की फसल जलने से बच गई। खेतों में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed