फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four accused of murderous attack on BJP leader arrested

Shahjahanpur News: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Jun 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Four accused of murderous attack on BJP leader arrested
गढि़या रंगीन पुलिस की गिरफ्त में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी। स्रोत :पुलिस
जैतीपुर। जमीन के विवाद में भाजपा नेता व व्यापारी नीलेश गुप्ता पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


रविवार को नीलेश कस्बे में विपिन गुप्ता की दुकान से बिजली के उपकरण लेने गए थे। उनके बेटे शुभम गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि सामान खरीदने के बाद बाहर निकलते समय घात लगाए बैठे भैया लाल उर्फ गौरव गुप्ता, सौरभ, आकाश, विकास, रामसेवक गुप्ता, किशोरी यादव, सर्वेश कश्यप, हिंद पाल यादव ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया था। बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें थाने लेकर आए।
विज्ञापन


पुलिस ने जैतीपुर सीएचसी इलाज के लिए भेज दिया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इधर, व्यापारी पर हमले से आक्रोशित कस्बे के व्यापारियों ने थाने पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। पुलिस ने आरोपी रामकिशोर यादव उर्फ किशोरी, सर्वेश कश्यप, हिंदपाल यादव, भैया लाल उर्फ गौरव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेंद्र रावत ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed