{"_id":"6366b3f08a8b5337f83c3220","slug":"four-accused-arrested-for-selling-nutrition-to-anganwadi-centers-shahjahanpur-news-bly5029155191","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटा जाने वाला पोषाहार बेचने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटा जाने वाला पोषाहार बेचने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए माल के साथ आरोपी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर(शाहजहांपुर)। पुलिस ने बाल विकास पुष्टाहार का सोयाबीन ऑयल, चने की दाल व दलिया आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटने के बजाय बेचने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
नैफेड ने जिले में वी-5 लोजीस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बाल विकास पुष्टाहार के अंतर्गत खाद्य सामग्री बांटने का टेंडर दिया गया था। कंपनी का मुख्य गोदाम तिलहर क्षेत्र के नगरिया मोड़ व दूसरा बरेली मोड़ पर है। सीओ तिलहर बीएस वीर कुमार ने बताया कि मुख्य गोदाम नगरिया मोड़ पर सोनू निवासी हरेली थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली व सुनील निवासी बतलिया थाना कटरा स्टोर इंचार्ज के रूप में नियुक्त थे। बरेली मोड़ पर स्टोर इंचार्ज सुरजीत निवासी जल्लापुर थाना जैतीपुर के पास जिम्मेदारी है। कंपनी द्वारा ब्लॉक व शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाद्य सामग्री भेजी जाती है। 22 अक्तूबर को शहर स्टोर इंचार्ज सुरजीत ने नगरिया मोड़ स्थित इंचार्ज सोनू एवं सुनील को 500 बॉक्स सोयाबीन ऑयल, 120 कट्टे चने की दाल एवं 80 बोरे दलिया अपने स्टोर पर लाने के लिए कहा था। सोनू एवं सुनील ने सुरजीत द्वारा भेजे माल वाहक वाहन ट्रैक्टर पर सामग्री लोड करा दी। यह माल सुरजीत ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं बांटा। मुख्य स्टोर इंचार्ज दुष्यंत ने पूछताछ की तो माल गोदाम में नहीं आने की बात सामने आई। इसके बाद दुष्यंत निवासी रज्जाकपुर थाना तिलहर ने चार नवंबर को थाने में केस दर्ज कराया। तहरीर के आधार पर गोदाम प्रभारी सुरजीत सिंह व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
एसपी के निर्देश पर गठित टीमों ने काम शुरू किया। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने आरोपी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर सौरभ निवासी बृज विहार कॉलोनी चौक कोतवाली की नमकीन फैक्टरी से लगभग 83 बॉक्स व पांच पीपे सोयाबीन रिफाइंड ऑयल बरामद किए गए। सौरभ के साथी कैलाश वर्मा निवासी बाला तिराही चौक कोतवाली व सुजीत साह निवासी आवास विकास कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। पूरे प्रकरण में मनोज निवासी अशोक विहार कॉलोनी निगोही रोड थाना सदर बाजार, अरविंद निवासी नगला थाना कटरा व पिंटू निवासी रैपुरा थाना हजरतपुर जिला बदायूं वांछित हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नमकीन फैक्टरी में बेचे थे 500 बाक्स सोयाबीन ऑयल
सुरजीत ने पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर को फोन कर 500 बाक्स सोयाबीन ऑयल, 120 कट्टे चने की दाल व 80 बोरे दलिया का ऑर्डर मिला था। माल लेने के लिए अपने रिश्ते के मामा पिंटू निवासी बदायूं का ट्रैक्टर भेजा था। माल को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने अपने मित्र कैलाश व सुरजीत साह को माल बेचने को कहा। दोनों ने नमकीन फैक्टरी मालिक सौरभ को लगभग 100 बॉक्स रिफाइंड ऑयल व 1600 रुपये प्रति बॉक्स के हिसाब से बेच दिए थे। उसके एक लाख रुपये भी मिल गए थे। शेष 60 हजार सुरजीत व कैलाश को दे दिए। इसी तरह मनोज को 50 बाक्स रिफाइंड ऑयल व अरविंद को 100 बॉक्स रिफाइंड ऑयल के बेचे थे। 250 बॉक्स रिफाइंड ऑयल, 80 बोरे दलिया व 120 बोरे दाल चना बेचने के लिए पिंटू बदायूं ले गया था।