फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Found hanged Married body

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 02 May 2015 11:33 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sat, 02 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Found hanged Married body
थाना क्षेत्र के गांव जमुही में एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन
घरवालों के मुताबिक संतान न होने से आहत होकर उसने आत्महत्या की। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
रोजा थाना क्षेत्र के जमुही गांव में शनिवार की सुबह 26 साल की रामेश्वरी देवी की लाश उनके ही कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली। रामेश्वरी के पति देशराज ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात घर के सभी लोग छत पर सोये थे। रात में किसी वक्त रामेश्वरी छत से उतर कर कमरे में चली गईं। सुबह उनके छोटे भाई की पत्नी छबीली उठी तो उन्होंने रामेश्वरी को अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा।
देशराज के अनुसार उनकी शादी को दस साल हो गए लेकिन कोई संतान नहीं हुई। इससे रामेश्वरी परेशान रहती थीं। इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं। उनको कई बार समझाया भी गया। सूचना पर एसएसआई मो. इश्तियाक मौके पर गए और शव को अपने कब्जे में लिया।। मृतका के पिता हरद्वारी लाल सहित परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। उन्होंने शादी को तीन साल होने की बात कहते हुए दहेज के कारण हत्या का आरोप लगाया।
थाना प्रभारी मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि मौके पर गए थे। मृतका की ससुराल और गांव वाले शादी को दस साल होने की बात बता रहे हैं जबकि मायके के लोग तीन साल पहले शादी होने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed