{"_id":"b0f99bc24308164edd29779634b723a3","slug":"former-prime-minister-indira-remember-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा को कांग्रेसियों ने किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा को कांग्रेसियों ने किया याद
शाहजहांपुर
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसजनों ने बृहस्पतिवार को टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय में श्रीमती गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए दिवंगत नेता के बलिदान का उल्लेख करके उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांगे्रस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि इंदिरा जी ने गरीबी हटाने का नारा देकर देश में समाजवाद लाने का जो सपना देखा, उसे आज के दौर में अन्य पार्टियां भी अंगीकार कर रही हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और देश की एकता व अखंडता के लिए उनका बलिदान इतिहास के पन्नों पर अमिट रहेगा और आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग से प्रेरणा लेती रहेंगी।
शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कहा कि उचित समय पर त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ने विरोधियों में भी इंदिरा जी को लोकप्रिय बनाया। बांग्लादेश की आजादी में उनकी भूमिका को देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल जी ने उन्हें दुर्गा और लौह महिला के विशेषणों से नवाजने में कोई संकोच नहीं किया। गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांगे्रस के वरिष्ठ नेता रामनाथ बघेला, विनीत मिश्र, जिला महामंत्री मनोज त्रिपाठी व विश्वदीप अवस्थी, सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, राकेश मिश्र, आलोक द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
तिलहर। एकलव्य छात्र शक्ति सेवा समिति की ओर से भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सूर्य कुमार गंगवार ने कहा कि राष्ट्र के लिए इंदिरा जी ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनका जैसा व्यक्तित्व मिल पाना अब संभव नहीं हैं। जिला प्रभारी प्रमोद वर्मा ने कहा कि सरकार को इंदिरा गांधी के जन्म दिवस को धूमधाम से महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिये। इस दौरान संजीव कुमार, सुनील पटेल, मनोज यादव, प्रमोद गंगवार, कंचन गंगवार, जितेंद्र कुमार, पिंटू मौर्य आदि मौजूद रहे।
बंडा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हृदयेश कुमार पांडे, प्रधान बनवारीलाल वर्मा, सुनील कुमार, बजरंग, सरबन शुक्ला, वीर बहादुर, महेंद्र कश्यप, विश्वनाथ सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंडियन सोशल सोसाइटी ने दी श्रद्धांजलि
इंडियन सोशल सोसाइटी ने अंटा क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी करबला स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष एम एजाज ने कहा कि देश की खातिर प्रथम महिला प्रधानमंत्री के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। कार्यक्रम में डॉ. एमए इदरीसी, डॉ. सुल्तान, डॉ. मुमताज, नईमउद्दीन, डॉ. इस्माइल, कृष्ण कुमार, शमसुद्दीन, मास्टर एजाज, जमन अंसारी आदि मौजूद रहे।
अफसरों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
शाहजहांपुर। शासन के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार से जिले में कोमी एकता सप्ताह का आगाज हो गया। पहले दिन सरकारी विभागों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर विकास भवन में सीडीओ पुलकित खरे और कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में विकास भवन सभागार में जिला एकीकरण विभाग की ओर से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि अमर शहीदों का आशीर्वाद प्राप्त इस जिले में सभी धर्मों के लोग देश की सांझा संस्कृति के अनुरूप मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने धर्म के बजाय कर्म को श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि मानवता से प्रेरित कार्य करके समाज को एक सूत्र में बांधे रखा जा सकता है।
जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जाति-धर्मों के लोगों को आगे आना होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि सरकार विकास कार्य का लाभ जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुई गोष्ठी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रमणि, समाजसेवी डॉ. ओरी लाल, लज्जाराम आदि ने विचार व्यक्त किए। सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।