{"_id":"e28207d054025f9bc5892955c59aace5","slug":"former-pradhan-beaten-by-so-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान को एसओ ने पीटा, नाराज भीड़ ने हाईवे जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान को एसओ ने पीटा, नाराज भीड़ ने हाईवे जाम किया
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव करौंदा की एक महिला अपने को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत करने रविवार को थाने पहुंची। तभी गांव के पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह यादव उस महिला के पास थाने के गेट पर पहुंच गए और बातचीत करने लगे। गेट पर दोनों को देर तक बतियाते देख एसओ अमित कुमार सिंह ने दोनों को थाने के अंदर बुलाया और परेशानी की बात पूछी। पूर्व प्रधान ने कहा कि इस महिला के साथ गांव का एक व्यक्ति बंधक बनाकर दो दिन से रेप कर रहा था और उसी की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। लेकिन महिला ने एसओ के सामने कह दिया कि उसके साथ रेप की घटना नहीं हुई और वह पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह यादव के कहने पर तहरीर देने आई है। इस पर एसओ ने केस दर्ज करने से मना किया और दोनों को लौटने को कहा लेकिन पूर्व प्रधान केस दर्ज कराने पर अड़े तो एसओ का पारा उखड़ गया। उन्होंने परिसर में ही पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी और हवालात में डाल दिया। करीब एक घंटे बाद उन्हें थाने से छोड़ा गया। फिर वह गांव पहुंचे तो उनके समर्थक इकट्ठे हो गए और ट्रैक्टर-ट्राली से थाने के गेट पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। देखते-देखते ही आसपास के गांवों की भीड़ भी थाने पहुंच गई।
सायं करीब छह बजे से लगा हुआ जाम रात नौ बजे तक नहीं हटा तो सीओ सदर अनुराग दर्शन पहुंचे। मौके पर कटरा विधायक राजेश यादव भी पहुंच गए। थाने के सामने जाम लगाने की वजह से कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे जाम हो गया है। सड़क की दोनों तरफ करीब आठ-आठ किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं । जाम में कई रोडवेज की बसें फंसी हुई हैंजिसमें बैठे यात्री परेशान हुए।
पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह यादव को प्रधानी के चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने वोट नहीं दिया था। पूर्व प्रधान ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। पूर्व प्रधान के कहने पर ही महिला रेप की झूठी तहरीर थाने लेकर आई थी। इसलिए पूर्व प्रधान को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पिटाई का आरोप गलत है।
विज्ञापन
- अमित कुमार सिंह, एसओ, मदनापुर