{"_id":"59fb58804f1c1b6f548ba8e9","slug":"former-mlc-jayesh-prasad-joins-the-bjp-along-with-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
जयेश प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की
नगर पालिका में पत्नी नीलिमा प्रसाद हो सकती हैं पार्टी प्रत्याशी
पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद बृहस्पतिवार को लखनऊ में समर्थकों के साथ रात करीब 10 बजे भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। संभावना जताई जा रही है कि नगर पालिका चुनाव में उनकी पत्नी नीलिमा प्रसाद पार्टी की प्रत्याशी हो सकती हैं।
पूर्व एमएलसी की भाजपा में शामिल होने की अटकलें कई दिनों से चल रहीं थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे पूर्व एमएलसी समर्थकों के साथ लखनऊ रवाना हुए थे। रात करीब 9:45 बजे लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडे सभागार में पहुंचे। उन्होंने जयेश प्रसाद, उनकी पत्नी नीलिमा प्रसाद सहित लगभग दो सौ समर्थकों को पार्टी मेें शामिल करने की घोषणा की। माना जा रहा है कि भाजपा शहर नगर पालिका परिषद से चेयरमैन पद पर पार्टी प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल वाजपेयी, छावनी परिषद उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, विधान सभा क्षेत्र प्रभारी अनुज गुप्ता, जितेंद्र नाथ तिवारी, धर्मेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।