फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former MLA sitting on dharna at police station gate on harassment of workers

कार्यकर्ताओं के पुलिस उत्पीड़न पर थाना गेट पर धरने पर बैठे पूर्व विधायक

Thu, 22 Sep 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में बुधवार को पूर्व विधायक राजेश यादव ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया।करीब एक घंटे के बाद थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने उन्हें समझाया।

विज्ञापन
Former MLA sitting on dharna at police station gate on harassment of workers

विस्तार

जैतीपुर (शाहजहांपुर)। पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में बुधवार को पूर्व विधायक राजेश यादव ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस पर आम जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

सपा के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कस्बे में आए पूर्व विधायक राजेश यादव से कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा उत्पीड़न करने की बात कही। सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस की कार्रवाई से नाराज राजेश यादव थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस बीच बारिश होने पर भी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे रहे। करीब एक घंटे के बाद थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने उन्हें समझाया। समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया। धरने में पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र यादव, सैयद रिजवान अहमद, हाफिज सईद, रामकुमार भोजवाल, उपेंद्र पाल सिंह, गयाराम यादव, सरिता सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रही है। जाति को पूछकर पुलिस लोगों को बेइज्जत करती है। खुलेआम पुलिस उगाही कर आमजन को प्रताड़ित कर रही है। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - राजेश यादव, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed