फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former SP MLA Roshan Lal Verma received death threats in Shahjahanpur

UP: सपा के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, अलग-अलग नंबर से आया कॉल

Sat, 10 Feb 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 10 Feb 2024 03:03 AM IST
सार

पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने बताया कि उन्हें अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकाया जा रहा है। यह विरोधियों की साजिश है। पुलिस ने नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Former SP MLA Roshan Lal Verma received death threats in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सपा के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा को अलग-अलग नंबर से जान से मारने की धमकी मिल रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि फर्जी नंबरों से कॉल कर उन्हें धमकाया जा रहा है। यह विरोधियों की साजिश है। पुलिस ने नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने बृहस्पतिवार को एसपी अशोक कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके मोबाइल फोन पर काफी दिनों से धमकी भरी कॉल आ रही हैं। छह फरवरी को कॉल कर धमकाने के साथ ही गालीगलौज भी की गई। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को जांच करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


दूसरी ओर पूर्व विधायक ने शुक्रवार को इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। कहा, जान से मारने की धमकी देने के साथ ही गालीगलौज भी की जा रही है। राजनीतिक विरोधी फर्जी नंबरों से कॉल कर धमका रहे हैं। उनकी इस साजिश से वह घबराने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। अभी जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed