फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former minister Satyapal's wife passes away, Akhilesh-Shivpal expressed grief

Shahjahanpur News: पूर्व मंत्री सत्यपाल की पत्नी का निधन, अखिलेश-शिवपाल ने जताया शोक

Wed, 06 Dec 2023 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 06 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Former minister Satyapal's wife passes away, Akhilesh-Shivpal expressed grief
शकुंतला यादव का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सत्यपाल सिंह यादव की पत्नी शकुंतला यादव का मंगलवार सुबह सात बजे निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उनके बेटे पूर्व विधायक राजेश यादव और पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू को कॉल कर शाेक संवेदना व्यक्त की। उनकी निधन की सूचना के बाद पार्टी के तमाम नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुत्र अमित यादव रिंकू ने बताया कि बुधवार को सुबह आठ बजे पैतृक गांव मीरानपुर कटरा के सिउरा में अंतिम दर्शन के लिए शव रखा जाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, उपेंद्र पाल सिंह, विजय वर्मा व संजीव वर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed