फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former headman killed, three injured in a head-on collision between two bikes

Shahjahanpur News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पूर्व प्रधान की मौत, तीन घायल

Thu, 20 Nov 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Former headman killed, three injured in a head-on collision between two bikes
कांट। थाना क्षेत्र के गांव जैतापुर सिमरा के पास बुधवार रात 9:30 पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में पूर्व प्रधान नरेंद्र पाल (50) की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


नरेंद्र पाल की बाइक पर गांव की ही फूलमती (40) सवार थीं। दोनों लोग गांव से कांट की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सामने से बाइक पर आ रहे शमशेरपुर निवासी कुलेश की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में नरेंद्र पाल, फूलमती तथा दूसरी बाइक पर सवार कुलेश और धनवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

फूलमती व धनवीर को कांट सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल नरेंद्र पाल एवं कुलेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। उपचार के दौरान पूर्व प्रधान नरेंद्र पाल की मृत्यु हो गई। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed